<
Categories: देश

नए साल पर क्या महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? इन तेल कंपनियों ने अमेरिका के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

नए साल आने के साथ ही साल तो बदलेगा ही लेकिन कई और चीजें भी बदल सकती हैं. इसी तरह नए साल पर घरेलू सिलेंडर भी महंगा हो सकता है. एलपीजी पर सब्सिडी का पूरा गणित बदलने वाला है.

New Year Domestic LPG Price Hike: देश में घरेलू सिलेंडर महंगा होने वाला है क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर यानी एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी का पूरा गणित बदलने जा रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले महीने अमेरिका के एक्सपोर्टर्स के साथ सप्लाई के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिए हैं. अभी तक जो सब्सिडी का काउंट होता था, वो गणना सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) के आधार पर होती है, जो वेस्ट एशिया से एलपीजी सप्लाई के लिए एक स्टैंडर्ड है. 

शिपमेंट के फ्रेट की लागत भी की जाए शामिल

ऐसे में अब सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी चाहते हैं कि अब कॉन्ट्रेक्ट प्राइस के फॉर्मूले में अमेरिका के बेंचमार्क प्राइस और अटलांटिक महासागर के पार से आने वाले शिपमेंट के फ्रेट की लागत को भी शामिल किया जाए. रिपोर्ट्स की मानें, तो अमेरिका से एलपीजी तभी भारत के लिए सस्ती पड़ती है, जब सऊदी कॉन्ट्रेक्ट प्राइस में इतनी छूट हो कि शिपिंग का खर्चा निकल जाए. अमेरिका से शिपिंग का खर्च सऊदी अरब से आने वाले शिपमेंट से लगभग 4 गुणा ज्यादा होगा. 

इन कंपनियों ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

बता दें कि पिछले महीने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 2.2 मिलियन मीट्रिक टन एलपीजी आयात करने के लिए एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जो 2026 के लिए कॉन्ट्रैक्ट है. ये देश के सालाना एलपीजी आयात का लगभग 10 फीसदी है. इससे पहले भी भारतीय कंपनियों ने स्पॉट मार्केट में अमेरिका से सप्लाई के लिए टर्म कॉन्ट्रैक्ट किया है. हालांकि इतने लॉन्गटर्म के लिए ये पहला कॉन्ट्रैक्ट है. इसके बाद सरकार ये तय करती है कि सरकारी कंपनियां एलपीजी की कीमत क्या रखेंगी? 

नए फॉर्मुला से बदलेगी गणना

जानकारी के लिए बता दें कि जब कंपनियां बाजार भाव से कम कीमत पर एलपीजी बेचती हैं और नुकसान उठाती हैं, तो सरकार इसकी भरपाई करती है. ऐसे में अब आशंका है कि नए फॉर्मूला से सब्सिडी के गुणा-भाग में बदलाव आ सकता है.  

वर्तमान में कितनी है LPG की कीमत

वहीं अगर वर्तमान समय में एलपीजी की कीमत की बात करें, तो बता दें कि दिल्ली में घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी की कीमत अभी 853 रुपए है. आखिरी बार 8 अप्रैल को एलपीजी की कीमत में बदलाव हुआ था. वहीं उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 1580 रुपए देने होते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST