<
Categories: मनोरंजन

‘भूत बंगला’ के सेट पर ‘खिलाड़ी’ vs ‘गब्बर’: अक्षय कुमार ने शिखर धवन संग जमकर खेला क्रिकेट, जीतने वाली टीम को दिया नकद इनाम

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के सेट पर क्रिकेटर शिखर धवन पहुंचे. दोनों ने शूटिंग के बीच जमकर क्रिकेट खेला. अक्षय ने पूरी टीम को ओपन चैलेंज देते हुए नकद इनाम का ऐलान किया. अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन सेट पर सिर्फ काम ही नहीं बल्कि जबरदस्त मस्ती का माहौल भी देखने को मिल रहा है.  हाल ही में फिल्म के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.  इस वीडियो में अक्षय कुमार भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (गब्बर) के साथ बल्ला थामे नजर आ रहे है.  शूटिंग के ब्रेक के दौरान सेट अचानक एक मिनी क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील हो गया, जहां अक्षय और शिखर की जुगलबंदी ने सभी का दिल जीत लिया.

अक्षय कुमार का ओपन चैलेंज और नकद इनाम

सेट पर मस्ती का स्तर तब और बढ़ गया जब अक्षय कुमार ने अपनी टीम और क्रू मेंबर्स के सामने एक ‘ओपन चैलेंज’ रख दिया.  अक्षय ने घोषणा की कि जो भी टीम इस दोस्ताना मुकाबले को जीतेगी, उसे नकद इनाम (Cash Prize) दिया जाएगा.  इस घोषणा के बाद सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया.  लोग बिल्कुल वैसे ही चीयर कर रहे थे जैसे किसी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच चल रहा हो.  अक्षय की इस पॉजिटिव एनर्जी और टीम स्पिरिट ने यह साफ कर दिया कि फिल्म की डरावनी कहानी के पीछे सेट पर हंसी-मजाक का जबरदस्त राज है.

14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, पूरे 14 साल के लंबे इंतजार के बाद साथ वापसी कर रहे है.  इस जोड़ी ने पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है.  ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.  फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ पहले ही रिलीज हो चुका है और सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है, जिसने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दी है.

धमाकेदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है.  इसमें वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है.  प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है.  फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें कॉमेडी के साथ-साथ डर का तड़का भी लगेगा.  यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Mansi Sharma

Recent Posts

PNG vs LPG: क्या आप भी ले सकते हैं PNG और LPG साथ-साथ? दूर करें कन्फ्यूजन; जानें क्या कहते हैं सरकार के नियम

LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और…

Last Updated: March 26, 2026 14:14:12 IST

वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों को बड़ा तोहफा, जीवनसाथी व माता-पिता ट्रेन में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Indian Army News: भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत वीरता पुरस्कार…

Last Updated: March 26, 2026 14:13:01 IST

Bhutan Trip: वीजा-पासपोर्ट की टेंशन खत्म, भूटान जाने का नया नियम, इस भारतीय शहर से एंट्री!

Bhutan Trip: भूटान की यात्रा का हमेशा से ही एक खास आकर्षण रहा है. अपने…

Last Updated: March 26, 2026 13:52:42 IST

Ways to Prevent UTI: हर दूसरी महिला को क्यों होता है UTI? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और समाधान

What is UTI: आज के दौर में हजारों तरह की बीमारियां हैं. वहीं कुछ बीमारियां…

Last Updated: March 26, 2026 13:33:09 IST

‘स्वयंभू बाबा’ का एक और कारनामा आया सामने, 15 लाख रु. में बेचा ‘जादुई’ शहद, यौन-शक्ति बढ़ाने का देते थे लालच

“स्वयंभू बाबा” अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हालिया…

Last Updated: March 26, 2026 13:32:29 IST

Ultraviolette X47 Crossover vs Hero XPulse 200 4V फीचर्स में कौन आगे? किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर

आप इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों की ही परफॉर्मेंस…

Last Updated: March 26, 2026 13:22:25 IST