<
Categories: मनोरंजन

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान कर देता है. एक सॉन्ग ऐसा है, जिसे सुनते ही फिल्म डायरेक्टर ने जूता उठा लिया था. आज वही गाना लोगों को मदहोश कर देता है.

Lag Ja Gale Song Behind Story: सिनेमाई दुनिया बिना गानों के अधूरा है. गाने लोगों को फिल्म से बांधने का काम करते हैं. आज हम एक ऐसे सॉन्ग की बात कर रहे हैं, जिसे सुरों की कोकिला कही जानी वाली गायिका लता मंगेशकर ने गाया था. जब इस गाने को फिल्म के निर्देशक ने पहली बार सुना तो आगबबूला हो गए. इतना ही नहीं उन्होंने मारने के लिए जूता तक उठा लिया था. आखिर कौन सा वो सदाबहार गाना? चलिए जानते हैं.

कौन सा वो गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं. वो साल 1964 में आई फिल्म ‘वो कौन थी’ का है, जिसका नाम है ‘लग जा गले’.  इस गाने को मनोज कुमार और साधना पर फिल्माया गया था. गाने में आवाज दी थी लता मंगेशकर ने और इसके बोल लिखे थे राजा मेहंदी अली खान ने. साथ ही इसे संगीतबद्ध करने का काम मदन मोहन ने किया था.

पहली बार में नहीं पसंद आया गाना

इस गाने से जुड़ी दिलचस्प कहानी डायरेक्टर की बायोग्राफी ‘राज खोसला: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी’ में मिलती है. इसमें बताया गया कि शुरुआत में जब फिल्म के गाने ‘लग जा गले’ पर काम चल रहा था. तो फिल्म के निर्देशक राज खोसला को यह गाना पसंद नहीं आया. फिर संगीतकार ने मनोज कुमार को कहा कि डायरेक्टर को इतना बढ़िया गाना नहीं पसंद आ रहा है, इसलिए वो उन्हें समझाएं. लेकिन मनोज कुमार ने भी अभी तक वो गाना  सुना नहीं था इसलिए वह भी थोड़ा डर रहे थे. इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता एनएन सिप्पी से बात की. फिल्म का पूरा काम हो चुका था, लेकिन गाना अभी तक फाइनल नहीं हुआ था. इसलिए एनएन सिप्पी ने भी कहा कि एक्टर मनोज कुमार ही इसका रास्ता निकाल सकते हैं, वो भी डायरेक्टर राज खोसला से बात करके.

क्यों डायरेक्टर ने उठा लिया जूता?

मनोज कुमार को भी गाना खूब पसंद आया था. जब मनोज कुमार ने निर्देशक राज खोसला को यह गाना दोबारा सुनने को कहा तो वो पहले नाराज हुए, लेकिन फिर उन्होंने उस गाने को सुना. पहला रिएक्शन में उन्होंने कहा कि बेकार है, लेकिन जब ध्यान से सुना तो डायरेक्टर ने कहा कि वाह ये तो बहुत अच्छा गाना. इसके बाद वो इतने शर्मिंदा हुए कि उन्होंने अपने आपको मारने के लिए जूता तक उठा लिया था. इसके बाद इस गाने ने ऐसा इतिहास रचा कि सब देखते रह गए थे.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST

‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने…

Last Updated: April 8, 2026 15:05:01 IST

गंगा घाट पर शराबी हरयाणवी महिला की बदतमीजी ने किया शर्मसार, मर्यादा भूलकर स्थानीय लोगों को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो!

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के तट हरियाणा से आई एक महिला अपने पति…

Last Updated: April 8, 2026 15:03:04 IST

महंगी हुई उड़ान! ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एयर इंडिया ने बढ़ाया सरचार्ज, जानें अब कितना होगा किराया

Air India New Ticket Price: वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि…

Last Updated: April 8, 2026 14:55:51 IST