Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘मैं जहां मरूं, वहां दफना देना…’ लाइव कॉन्सर्ट में भावुक हुए लकी अली, कॉन्सर्ट में बावुक हुए फैंस

‘मैं जहां मरूं, वहां दफना देना…’ लाइव कॉन्सर्ट में भावुक हुए लकी अली, कॉन्सर्ट में बावुक हुए फैंस

सिंगर लकी अली ने एक कॉन्सर्ट में सभी लोगों को भावुक कर दिया. उन्होंने कहा कि वे अपने साथ कफन लेकर चलते हैं और अपनी मौत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा, मैं जहां मरूं, मुझे वहां दफना देना.'

Written By:
Last Updated: August 10, 2026 18:24:16 IST

Mobile Ads 1x1

Lucky Ali Emotional Post: मशहूर सिंगर लकी अली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी सुरीली आवाज लोगों का मन मोह लेती है. जब वे गाते हैं तो लोग उसके जादू में खो से जाते हैं. उनकी आवाज से 90 के दशक की कई यादें जुड़ी हुई हैं. वे एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो लोगों को भावुक कर रहा है. हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान लकी अली ने मौत और जिंदगी को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि वह मौत के सच को स्वीकार करते हैं और इसके लिए खुद को तैयार रखते हैं.

कॉन्सर्ट में लकी अली अपने फैंस से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह भी अपने चाहने वालों से बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक दिन हर किसी को इस दुनिया से जाना है. उन्होंने बताया कि जब भी वह यात्रा करते हैं तो अपने साथ इहराम रखते हैं. इहराम का इस्तेमाल हज और उमराह के दौरान किया जाता है और लकी ने इसे अपने कफन के रूप में साथ रखने की बात कही.

‘मैं जहां मरूं, मुझे वहीं दफना देना’

उन्होंने कहा, ‘एक दिन हम सभी को जाना है. मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूंलेकिन असल में मैं तैयार हूं. जब भी मैं यात्रा करता हूं, तो अपने साथ इहराम ले जाता हूं, जो मेरा कफन है. मैं जहां भी मरूं, बस मुझे वहीं से जाने दिया जाए.’ लकी अली की यह बात सुनकर कॉन्सर्ट में मौजूद कई लोग भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके लिए लकी सिर्फ एक सिंगर नहीं बल्कि बचपन और पुरानी यादों का हिस्सा हैं. एक फैन ने बताया कि वह पिछले करीब 30 साल से लकी अली के संगीत से जुड़े हुए हैं.

सोशल मीडिया पर हुए भावुक

कॉन्सर्ट का वीडियो बाद में लकी अली ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया. वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस ने कमेंट्स में अपनी भावनाएं जाहिर कीं. कई लोगों ने कहा कि लकी अली को इस तरह मौत के बारे में बात करते सुनना उनके लिए आसान नहीं था. एक फैन ने लिखा कि वह लकी अली को 90 के दशक से सुनता आ रहा है और उसके लिए सिंगर की आवाज बचपन की यादों से जुड़ी है. वहीं, एक अन्य फैन ने उनके इहराम साथ रखने की बात को उनके विश्वास से जोड़ा और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की दुआ की. एक फैन ने बेहद भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि वह लकी अली को सुनते और देखते हुए बड़ा हुआ हैय उसने उनके गाने गाने और उनकी आवाज की नकल करने की कोशिश तक की.

90 के दशक में बनाई अलग पहचान

लकी अली मशहूर अभिनेता महमूद के बेटे हैं. उन्होंने 1990 के दशक में अपने स्वतंत्र संगीत के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी सादगी भरी आवाज और अलग अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. सिंगिंग के अलावा लकी अली ने फिल्मों के लिए भी कई यादगार गाने गाए. ‘कहो ना प्यार है’, ‘युवा’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘अंजाना अंजानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में उनकी आवाज सुनने को मिली. 

MORE NEWS