Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह जल्द ही 'बिग बॉस' में एंट्री लेने वाले थे. पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश कर रही है.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST

Mobile Ads 1x1

Mad Sandhu Murder Case: पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. उनकी अचानक हुई हत्या ने फैंस और करीबियों को हैरान कर दिया है. इस केस में पुलिस लगातार जांच कर रही है और CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. इसी बीच इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मैड संधू जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाले थे. लेकिन शो में एंट्री से पहले ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

29 अक्टूबर को मुंबई जाने वाले थे मैड संधू

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मैड संधू के एक करीबी ने बताया कि उन्हें 29 अक्टूबर को मुंबई जाना था. वहां उन्हें ‘बिग बॉस’ में एंट्री से पहले जरूरी पेपरवर्क पूरा करना था. इसके बाद उनके शो में शामिल होने की प्रक्रिया आगे बढ़ती. लेकिन इससे पहले ही बाइक पर आए दो हमलावरों ने मैड संधू पर गोलियां चला दीं. हमले के बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब जांच टीम CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ परिवार और करीबी लोगों से भी पूछताछ कर रही है. रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद अमृतसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

कौन थे मैड संधू? 

मैड संधू पंजाब के जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट थे. वह सोशल मीडिया पर फैशन और मेकअप से जुड़ी वीडियो बनाते थे और कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय भी रखते थे. उनके वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते थे. सोशल मीडिया के अलावा मैड संधू पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके थे. वह ‘ओये भोले ओये’ और ‘ओये भोले ओये पार्ट टू’ में नजर आए थे. उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों ने पसंद किया था. अब उनकी हत्या के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें:  खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

MORE NEWS