Mahesh Babu Movie Varanasi: साउथ एक्टर महेश बाबू इन दिनों अपनी अपना अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इस फिल्म के टाइटल को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है.
Mahesh Babu Movie Varanasi New Title
Mahesh Babu Movie Varanasi New Title: इन दिनों साउथ एक्टर महेश बाबू अपना आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का बज लोगों में पहले से ही बना हुआ. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बवाल होने लगा है. फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बखेड़ा खड़ा होने की वजह फिल्म का टाइटल ही है
हैदराबाद में एक शानदार इवेंट का आयोजन हुआ, जहां एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल ‘वाराणसी’ का खुलासा किया था. लेकिन जैसे ही इस फिल्म का नाम सामने आया, तो वैसे ही फेसम फिल्ममेकर सीएच सुब्बा रेड्डी (C. H. Subba Reddy) ने क्लेम करत हुए कम्प्लेन फाइल कराई की, ये नाम उनका है. उन्होंने शिकायत में ये भी कहा कि, दो साल से भी पहले उन्होंने ‘वाराणसी’ (Varanasi New Title) टाइटल का रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है. इसलिए ही सीएच सुब्बा रेड्डी ने राजामौली की फिल्म का नाम भी ‘वाराणसी’ (Varanasi) होने पर आपत्ति जताई है. इसलिए मेकर्स ने इसका समाधान निकाल लिया और फिल्म का टाइटल बदल लिया है.
वाराणसी टाइटल विवाद (Varanasi Title Controversy) बढ़ने पर अब खबरें आ रही है कि मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया है. मेकर्स ने फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ से बदलकर ‘राजामौली की वाराणसी’ कर दिया है. ऐसे में टाइटल के आगे डायरेक्टर का नाम जोड़कर इस मेकर्स ने इस विवाद पर पूर्णविराम लगा दिया है. बता दें कि इस फिल्म में महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम भूमिका में हैं.
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…
Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…
Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…
Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…
Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…
Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…