<
Categories: देश

12 राज्यों में SIR के बाद चुनाव आयोग का बड़ा एलान, BLO, ERO और AERO की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

BLO Salary Increased: चुनाव आयोग ने बड़ा एलान किया है, जिसमें  BLO, उनके पर्यवेक्षकों, साथ ही ERO और AERO के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की गई है. आइए जानें पूरी खबर.

Booth Level Officer Salary Hike: 12 राज्यों में Special Intensive Revision (SIR) की घोषणा के बाद चुनावी तैयारी और मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेज हो गया है. इस काम में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO अब पहले से ज्यादा उत्साह के साथ काम करेंगे. इसकी वजह है चुनाव आयोग का ताजा फैसला, जिसमें BLO, उनके पर्यवेक्षकों, साथ ही ERO और AERO के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की गई है. शनिवार को चुनाव आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की. आयोग ने साफ किया कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव होती है और इसे तैयार करने में जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों की भूमिका सबसे अहम होती है.

BLO और सुपरवाइजर की सैलरी हुई दोगुनी

चुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों की सालाना सैलरी में बड़ा इजाफा किया है. पहले जहां BLO को 6000 रुपये वार्षिक मानदेय मिलता था, अब यह बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया गया है. वहीं BLO पर्यवेक्षक की सैलरी को भी 12000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया है. आयोग का मानना है कि बढ़ते कार्यभार और जिम्मेदारियों को देखते हुए यह संशोधन जरूरी था. खास बात यह है कि इससे पहले BLO के मानदेय में आखिरी बार संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था.

पहली बार ERO और AERO को भी मिलेगा मानदेय

इस फैसले की एक और बड़ी बात यह है कि पहली बार ERO और AERO को भी नियमित मानदेय देने का निर्णय लिया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार अब ERO को 25000 रुपये और AERO को 30000 रुपये मानदेय दिया जाएगा. मतदाता सूची के निर्माण और संशोधन में इन अधिकारियों की भूमिका निर्णायक होती है. ऐसे में उन्हें भी वित्तीय प्रोत्साहन मिलना जरूरी है ताकि काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे.

मतदाता सूची संशोधन के लिए BLO को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संशोधन कार्य में BLO को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी बढ़ा दी है. पहले इस काम के लिए BLO को 1000 रुपये मिलते थे. अब यह राशि बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है. इससे उम्मीद की जा रही है कि नए और संशोधित नामों के सत्यापन का काम और ज्यादा तेजी और सटीकता के साथ किया जाएगा.

आयोग ने फैसले के पीछे क्या वजह बताईं?

चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि शुद्ध मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला होती हैं. ERO, AERO, BLO सुपरवाइजर और BLO जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करके निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करते हैं. उनकी मेहनत का सम्मान करना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना आयोग की जिम्मेदारी है. आयोग ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में चुनावी प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तकनीकी और संवेदनशील हो गई है. ऐसे में जमीनी कर्मचारियों का मनोबल मजबूत रखना बेहद जरूरी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST