<
Categories: मनोरंजन

घूसखोर पंडत का बदला जाएगा नाम, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका

मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत को अपने नाम के कारण काफी विवाद झेलना पड़ा. इसके कारण फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ एफआईआर भी हो गई. वहीं अब हाईकोर्ट ने फिल्म का नाम बदलने का आदेश दिया है.

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म घूसखोर पंडत विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला आ गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया को फिल्म का नाम बदलकर इसे रिलीज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही ये भी कहा है कि मेकर्स एक बार फिल्म को एस नजरिए से जरूर देखें कि किसी को उस पर आपत्ति न हो. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी स्ट्रीमिंग पर रोक वाली याचिका को भी खारिज कर नेटफ्लिक्स को राहत दी है. इसके बाद मेकर्स और नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया है. 

बदला जाएगा फिल्म का टाइटल

दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने कहा है कि फिल्म का टाइटल बदला जाएगा. फिल्म से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट जैसे फिल्म के पोस्टर और फिल्म का टीजर पहले ही सोशल मीडिया से हटा दिया गया है. याचिकाकर्ता ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इसका टाइटल एक विशेष ससमुदााय के लोगों की साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है. 

याचिकाकर्ता के वकील ने केस पर की बात

याचिकाकर्ता के वकील विनीत जिंदल ने इस विवाद पर बात करते हुए बताया कि फिल्म के नाम को लेकतर विवाद हो रहा था क्योंकि इससे ब्राह्मण कम्यूनिटी को टारगेट किया जा रहा था. आर्ग्यूमेंट के दौरान नेटफ्लिक्स ने माना कि नाम को लेकर दिक्कत थीं, जिसे बदला जाएगा.’उन्होंने कहा कि उन्होंने कोर्ट में कहा कि फिल्म में भावनाओं को आहत करने वाला कंटेंट न हो. हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ऐसा कोई कानून नहीं है. इसको लेकर ऑर्डर नहीं दिया गया लेकिन ओरल रिमार्क दिया गया कि फिल्म में विवादित कंटेंट न हो. 

फ्री हैंड के कारण किया जा रहा मिसयूज

विनीत जिंदल ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाए गए नियमों में बदलाव किए गए हैं. इनमें कुछ और बदलावों के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट को पत्र दिया है. ओटीटी को फ्री हैंड देने के बाद इसका मिसयूज किया जा रहा है. देशद्रोही और दूसरे वल्गर कंटेंट में रोकथाम के लिए नियम बनाने की जरूरत है.

फिल्म को लेकर हो रहा था विवाद

बता दें कि नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर काफी विवाद हो रहा थाा. जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किए गए थे. हिंदू और ब्राह्मण संगठनों ने मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. लखनऊ में इस फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. एक्टर और डायरेक्टर को धमकियों का सामना करना पड़ा. विवाद इतना बढ़ गया था कि मेकर्स और एक्टर को जूता मारने पर एक लाख रुपए का इनाम देने की बात भी कही गई थी. इसके बाद इसके टीजर और दूसरे प्रमोशनल वीडियोज और पोस्टरेस को हटा लिया गया था. इसके बाद मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सफाई भी दी थी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST