Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mirzapur Box Office Collection Day 13: ‘मिर्जापुर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा! 300 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Mirzapur Box Office Collection Day 13: ‘मिर्जापुर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा! 300 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Mirzapur Box Office Collection Day 13: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में ₹281.14 करोड़ कमाए, जबकि भारत में ₹195.70 करोड़ नेट कलेक्शन किया.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-17 15:24:10

Mobile Ads 1x1

Mirzapur The Movie Box Office: प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के 13 दिन बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है.

200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

 सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 12 दिनों में भारत में करीब ₹195.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹233.14 करोड़ बताया गया है. फिल्म जल्द ही भारत में ₹200 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर सकती है.

दुनियाभर में भी शानदार कमाई

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिला है. फिल्म ने विदेशों में करीब ₹48 करोड़ की कमाई की है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹281.14 करोड़ पहुंच गया है.

पहले दिन मिली थी बड़ी ओपनिंग

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करीब ₹25.75 करोड़ की कमाई की थी. खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पहले से लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ की दुनिया से जुड़ी है, जिसका फायदा इसे दर्शकों के बीच मिला है.

ये भी पढ़ें:  Dadasaheb Phalke Award 2024: अभिनेता अनंत नाग ने जीता दादा साहब फाल्के पुरस्कार, PM मोदी ने की उनकी ‘बहुमुखी प्रतिभा’ की तारीफ

आगे बढ़ सकती है कमाई

 वीकडेज में कमाई में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. अब त्योहारों का सीजन और नया वीकेंड आने वाला है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर सभी की नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड का हुआ पुनर्गठन; सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी सहित 18 नए सदस्य शामिल, देखें लिस्ट

MORE NEWS