<
Categories: दिल्ली

Delhi Metro: बसों की हड़ताल से परेशान दिल्ली, अब मेट्रो संभालेगी जिम्मेदारी; जानें पूरा मास्टर प्लान

Delhi Metro: DTC बस हड़ताल से दिल्ली में यात्रियों की परेशानी बढ़ी है. भीड़ संभालने के लिए DMRC ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं और 17 सितंबर को भी सेवाएं बढ़ाई गईं.

Delhi Metro: दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. बसों की संख्या कम होने से मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने की आशंका है. इसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं. 

DMRC का बड़ा फैसला

DMRC ने अपने नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप बढ़ाए हैं. जरूरत को देखते हुए आज कुल 8 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं, ताकि ज्यादा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके और मेट्रो पर ज्यादा दबाव न पड़े.

चलेंगी 8 अतिरिक्त ट्रेनें

DMRC की अतिरिक्त सेवाएं 17 सितंबर 2026 को भी जारी रहेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच 8 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी. खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में इन अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. DMRC ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है, ताकि सफर के दौरान परेशानी कम हो.

ये भी पढ़ें:  Aditya Thackeray on Disha Saliyan Case: ‘मैं दिशा सालियान को…’, विवादों के बीच आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, सामने रखी अपनी बात

क्या है बस चालकों की मांग?

DTC बस चालकों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही. चालक वेतन बढ़ाने, मेडिकल सुविधा और ओवरटाइम का पैसा देने जैसी मांगें कर रहे हैं. चालकों ने बस को नुकसान होने पर लगाए जाने वाले जुर्माने को हटाने की मांग भी रखी है. DTC कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया है. हड़ताल के कारण सड़कों पर बसें कम दिखीं और यात्रियों को काफी परेशानी हुई. दिल्ली में फिलहाल करीब 6,500 DTC बसें हैं.

ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi 76th birthday: पॉलिटिकल साइंस में किया मास्टर्स, फिर बने BJP के शीर्ष नेता, जानें कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं पीएम मोदी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Watch Video: हर तरफ लाश ही लाश…, उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; कई लोगों की मौत

Uttarakhand Tehri Bus Accident: इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें…

Last Updated: November 17, 2026 08:34:39 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने का यही है मौका? लगातार गिर रहे गोल्ड के रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 17 November 2026: बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,130…

Last Updated: November 17, 2026 08:11:34 IST

Watch Video: मरीज तड़पता रहा, लड़के Thar पर थिरकते रहे! हापुड़ में रीलबाजों की शर्मनाक हरकत; दो एम्बुलेंस मांगती रहीं रास्ता

Hapur Viral Video: हापुड़ के बछरौता गांव में रील बनाने के जुनून में युवकों ने…

Last Updated: November 17, 2026 08:08:34 IST

Petrol Diesel Price 17 November 2026: सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 17 November 2026: केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात डीज़ल और…

Last Updated: November 17, 2026 07:53:25 IST

शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा डिमांड, नदी में कूदकर प्रेमी ने दी जान; शर्त सुन मर्द समाज के उड़े होश

UP News:युवक के भाई ने शहर की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप…

Last Updated: November 17, 2026 07:45:37 IST