Mirzapur Box Office Collection Day 6: 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 130 करोड़ क्लब में एंट्री की है.
मिर्ज़ापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस
Mirzapur Box Office Collection Day 6 : मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खबर है. अली फज़ल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही जबरदस्त शुरुआत की और अब मिडवीक में भी इसकी कमाई की रफ्तार बनी हुई है. सोमवार और मंगलवार के बाद बुधवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है.
रिलीज से पहले ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन करीब 18 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है. लेकिन फिल्म ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन ही 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में ‘सैयारा’ के 22 करोड़ और ‘आवारापन 2’ के 21.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. शनिवार को फिल्म की कमाई और बढ़ी और इसने 32 करोड़ रुपये कमाए. वहीं रविवार को फिल्म ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्मों की कमाई में आमतौर पर बड़ी गिरावट देखने को मिलती है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ के कलेक्शन में भी गिरावट आई, लेकिन फिल्म फिर भी मजबूत बनी रही. सोमवार को इसने 16 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद मंगलवार को फिल्म ने 15.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. बुधवार को रात 10 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने करीब 9.26 करोड़ रुपये और जोड़ लिए हैं. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 134.61 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के साथ जितेंद्र कुमार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह बबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म में एक नए किरदार के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में वापस लौटे हैं. फिल्म की कहानी फिर से मिर्जापुर की उसी खतरनाक दुनिया में ले जाती है, जहां सत्ता की लड़ाई, धोखा, दुश्मनी और गोलियों की गूंज देखने को मिलती है. खास बात यह है कि फिल्म की कहानी साल 2018 में सेट है और यह ‘मिर्जापुर’ सीरीज के पहले सीजन से जुड़े एक ऐसे अध्याय को दिखाती है, जिसके बारे में पहले ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी.
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी…
IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…