Mirzapur The Movie: मिर्जापुर सीजन 3 को इस बार ओटीटी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है. कालीन भैया इस बार बड़ी स्टारकास्ट के साथ आ रहे हैं. अब त्रिपाठी परिवार बड़े पर्दे पर भौकाली दुनिया की झलक दिखाएंगे.
मिर्जापुर द मूवी का पोस्टर
Mirzapur The Movie: मिर्जापुर वेब सीरीज उन वेब सीरीज में से एक है, जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखते ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई. इस वेबसीरीज ने काफी तगड़ा फैन बेस बनाया. फिल्म के डायलॉग और गद्दी की भूख, फिल्म का खून खराबा और दमदार किरदार इस शो को और दमदार बनाते हैं. जिस तरह से इसके सीजन आते गए, उस तरह से शो की लोकप्रियता बढ़ती गई और इसे कुछ ही समय में बेहद पहचान मिली. इस वेबसीरीज को ओटीटी पर रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप मिली. अब इस प्यार और क्रेज को देखते हुए मिर्जापुर के मेकर्स अब इसे वेबसीरीज नहीं बल्कि फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज करने वाले हैं.
मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज होती ही भौकाल मचाने वाली है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर भी घोषणा कर दी है. बता दें कि 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस बार मेकर्स मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं. इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बनाया है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया था.
फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी कास्ट' में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के साथ ही अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया), श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, कुलभूषण खरबंदा और शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग नजर आने वाले हैं.
बता दें कि ये फिल्म वेब सीरीज से काफी अलग होने वाली है. ये फिल्म वेब सीरीज की तुलना में बड़े पैमाने पर शूट की गई है. इसे ओटीटी पर रिलीज न करके बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अगली कड़ी के बजाय मिर्जापुर की दुनिया का एक अनसुना किस्सा देखने को मिल सकता है. इसके कारण सीरीज को थोड़ा फास्ट मोड में दिखाए जाने की उम्मीद है. साथ ही इस बार पहली बार रवि किशन और जितेंद्र कुमार इस सीरीज के पार्ट में नजर आने वाले हैं.
यह एक बेहद ही बेहतरीन विजुअल चैलेंज है. ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) मस्तिष्क की…
T20 World Cup: हर्षित राणा की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.…
Earth Life Forms: वैज्ञानिकों के अनुसार, करीब 2.4 अरब साल पहले पृथ्वी का रंग हरा…
समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन्न को धांसू रोस्ट किया है वो…
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा घोषित PGT परीक्षा के परिणाम (Result) सिर्फ एक भर्ती…
Misleading Ads: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी विज्ञापन तब तक पोस्ट, ब्रॉडकास्ट या दिखाया…