Bhojpuri Star Monalisa Viral VIdeo: भोजपुरी स्टार मोनालिसा अक्सर अपने हॉट लुक्स और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं. हाल ही में अक्षय तृतीया के अवसर पर भी उन्होंने एक रील शेयर की, जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं.
सफ़ेद और लाल रंग की स्ट्राइप्स वाली साड़ी में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही थीं और जब उन्होंने पॉपुलर रेट्रो सॉन्ग ‘आओ हुजूर…तुमको’ गाने पर डांस किया तो लोग उनका दिलकश अंदाज देखते ही रह गए.
अपने गहनों को किया फ्लॉन्ट
मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. इस वायरल वीडियो में वो वाइट और रेड धारीदार साड़ी में सोने के गहने पहने हुए नजर आ रही हैं. अक्षय तृतीया पर सोने का विशेष महत्त्व होता है, जिसे मोनालिसा अपने लुक में बखूबी दिखा रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में आओ हुजूर गाना बज रहा होता है, जिसमें मोनालिसा डांस कर रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फीलिंग ब्लेस्ड.’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं. मोनालिसा के फैंस ने इस पर हार्ट वाले इमोजी और ब्यूटीफुल जैसी कई कमेंट्स किये.
मोनालिसा के बारे में
मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा बिस्वास है. वो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों और हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं. उन्होंने 2016 में बिग बॉस 10 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और अलौकिक ड्रामा ‘ नज़र’ में मोहना राठौड़ की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं. मोनालिसा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अधिक फीस लेने वाली भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है.