Mr. Faisu Wedding Card Goes Viral: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी की खबरें चर्चा में हैं. शादी का इनविटेशन कार्ड वायरल होने के बाद उनकी होने वाली पत्नी तान्या को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है.
कौन है फैजू की दुल्हन?
Mr. Faisu Wedding Card Goes Viral: सोशल मीडिया के ‘किंग’ और मशहूर स्टार मिस्टर फैजू (फैसल शेख) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है. लेकिन कभी-कभी कोई व्यक्ति किसी वीडियो या स्टंट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आता है. जानकारी के मुताबिक, मिस्टर फैसु जल्द ही शादी करने वाले हैं. इससे पहले उनका नाम जन्नत जुबैर के साथ जोड़ा गया था. अब फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर फैसु की होने वाली पत्नी कौन है.
दरअसल, मिस्टर फैसु ने खुद अपने व्लॉग्स और इंटरव्यू में शादी के संकेत देकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. अचानक कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
Watch 🚨
Social Media star and actor #MrFaisu ’s wedding card goes viral with bride’s name and nikah date 🔔
As per the wedding card, MR. FAISU & TANYA ‘s wedding is scheduled for October 18, 2026, followed by the reception on October 19. pic.twitter.com/DCXHNAk3d0
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 29, 2026
मिस्टर फैसु के हाल ही में अपने व्लॉग में शादी के इनविटेशन कार्ड की एक झलक दिखाई दी थी. इसके बाद, उनके एक मेहमान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ‘मिस्टर फैसु और तान्या’ के नाम लिखे हुए दिखे. इस सीन को देखकर फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या तान्या ही उनकी होने वाली पत्नी हैं? कार्ड के अनुसार, निकाह 18 अक्टूबर 2026 को और रिसेप्शन 19 अक्टूबर 2026 को होना बताया गया है. इन डिटेल्स ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. फैंस कई सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी होने वाली दुल्हन कौन है. दुल्हन की नाव अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है
ये भी पढ़ें: KBC 18: 25 लाख के सवाल पर अटके अजय पूनिया, रिस्क लेने के बजाय छोड़ा गेम; घर ले गए 12.5 लाख
दुल्हन की नाम के बारे में फैजू या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वायरल हो रही झलकियां देखकर फैन्स की उत्सुकता तो बढ़ी है, लेकिन वे शादी की असली तारीख के बारे में कोई पक्का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं. बहुत से लोग उन्हें नहीं जानते, लेकिन मिस्टर फैजू असल में फैसल शेख हैं और उन्हें शेख मुहम्मद मुदस्सिर फैसल के नाम से भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!
Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
India VS West Indies Aaqib Nabi Debut Cap: जम्मू कश्मीर से आने वाले राइट आर्म…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…