<
Categories: देश

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक कार्यालय की खिड़कियां तक हिलने लगीं. वहीं, जोकट्टे और सुरथकल के स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद उनके घरों में कंपन महसूस हुआ और दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगीं.

Mangalore Refinery Blast: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के रिफाइनरी परिसर में बुधवार को जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद रिफाइनरी परिसर से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक कार्यालय की खिड़कियां तक हिलने लगीं. वहीं, जोकट्टे और सुरथकल के स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद उनके घरों में कंपन महसूस हुआ और दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगीं.

रिफाइनरी में पहुंचीं दमकल और इमरजेंसी टीमें

MRPL परिसर से काले धुएं का बड़ा गुबार उठने के बाद दमकल और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. स्थिति से निपटने के लिए मंगलुरु से अतिरिक्त फायर टेंडर भी रिफाइनरी भेजे गए. परिसर से कुछ एंबुलेंसों को बाहर जाते हुए भी देखा गया. MRPL अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना रिफाइनरी परिसर के अंदर हुई है. हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ और इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

मंगलुरु एयरपोर्ट पर भी बढ़ाई गई सतर्कता

जिला प्रशासन की सलाह पर मंगलुरु एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट और उसके आसपास मौजूद महत्वपूर्ण सुविधाओं का विजुअल निरीक्षण शुरू किया है. इसमें प्रिसिजन अप्रोच लाइटिंग कैटेगरी-I सिस्टम और आसपास की सड़कों की जांच शामिल है, ताकि इनकी संचालन स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया जा सके.

सांसद ने अधिकारियों से ली जानकारी

दक्षिण कन्नड़ के सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने बताया कि उन्होंने धमाके के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली है. उन्होंने MRPL अधिकारियों, पुलिस कमिश्नर, बजपे टाउन पंचायत और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा. चौटा ने कहा कि धमाके के बाद की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने और सुरक्षा एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

एहतियात के तौर पर स्थानीय अस्पतालों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं. सांसद चौटा ने बताया कि उन्होंने बेलथंगडी में अपने पहले से निर्धारित सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं और स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह या गलत जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है. साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने को कहा है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST