<
Categories: मनोरंजन

सिर्फ 11 साल की थी Nimrat Kaur जब आतंकियों ने किया ये कांड, आज छलका दर्द – कहा, ‘पापा को आखिरी बार ताबूत में देखा’

Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की शहादत पर बात की. 1994 में कश्मीर में ड्यूटी से लौटते वक्त आतंकियों ने अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी.

Nimrat Kaur: एक्ट्रेस निम्रत कौर ने अपने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की शहादत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. निम्रत उस वक्त सिर्फ 11 साल की थीं, जब उनके पिता को कश्मीर में आतंकवादियों ने अगवा कर मार दिया था. कई सालों बाद एक्ट्रेस ने उस दर्दनाक दिन को याद किया जिसने उनके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी.

कैसे हुई मेजर भूपेंद्र सिंह की हत्या?

मेजर भूपेंद्र सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और कश्मीर में तैनात थे. जनवरी 1994 में ड्यूटी से लौटते समय उन्हें अगवा कर लिया गया था. अगवा करने वालों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी. 7 दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी. उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.

निम्रत ने बताया उस आखिरी सुबह का दर्द

ANI से बात करते हुए निम्रत ने कहा, ‘मैंने उस सुबह पिता को काम पर जाते देखा था. बस उनका जाना याद है और उसके बाद अगली बार उन्हें ताबूत में देखा. इसलिए हमें कभी क्लोजर नहीं मिल पाया.’ उन्होंने बताया कि आज भी इस कमी को कोई पूरा नहीं कर पाया है. चाहे उनकी मां हों, बहन हो या वो खुद, सबके लिए ये घाव आज भी ताजा है.

ये भी पढ़ें:  Drishyam 3 First Review: दिमाग या नसीब का खेल…किस तरह से अपने परिवार को चक्रव्यू से बचाएगा विजय या सामने आ जाएगा 2 अक्टूबर की रात का काला सच?

मां ने कैसे संभाला परिवार?

निम्रत ने बताया कि अगवा करने वालों ने भारत में कैद लोगों को रिहा करने जैसी अजीब मांगें रखी थीं. उस वक्त उनका परिवार कश्मीर में ही था. पहले वो वेरिनैग में थे, फिर हालात बिगड़ने पर उन्हें श्रीनगर ले जाया गया. सातवें दिन उन्हें पिता की मौत की खबर मिली. निम्रत ने बताया कि उनके पिता ने आखिरी वक्त में भी अपने परिवार को याद किया था. उन्होंने कहा था, ‘मेरा परिवार है, मेरी दो बेटियां हैं.’ पिता की मौत के बाद निम्रत, उनकी मां और बहन नोएडा चले गए थे, जहां उनके नाना-नानी रहते थे. उनकी मां ने अकेले ही दोनों बेटियों की परवरिश की और जिंदगी को फिर से संवारा.

ये भी पढ़ें: Friday Releases: गांधी जयंती पर OTT और थिएटर पर मचेगा भौकाल, एक दिन में रिलीज हो रही हैं 6 फिल्में; देखें पूरी लिस्ट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

सेंसेक्स-निफ्टी की आज कैसी रहेगी शुरुआत? GIFT Nifty ने दिए फ्लैट से कमजोर ओपनिंग के संकेत

GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…

Last Updated: November 12, 2026 08:34:25 IST

Watch Video: विधवा क्या होती है? फिर कर दिया गोलियों से छलनी, CCTV में कैद हुए मौत से पहले के वो चंद सेकंड

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने…

Last Updated: November 12, 2026 08:11:54 IST

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स…

Last Updated: November 12, 2026 07:30:35 IST

Petrol Diesel Price Today: आज महंगा हुआ पेट्रोल या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Today: 12 नवंबर को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 12, 2026 07:09:07 IST

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? मौसम का ताजा हाल

Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…

Last Updated: November 12, 2026 06:25:34 IST