Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Friday Releases: गांधी जयंती पर OTT और थिएटर पर मचेगा भौकाल, एक दिन में रिलीज हो रही हैं 6 फिल्में; देखें पूरी लिस्ट

Friday Releases: गांधी जयंती पर OTT और थिएटर पर मचेगा भौकाल, एक दिन में रिलीज हो रही हैं 6 फिल्में; देखें पूरी लिस्ट

Friday Releases: गांधी जयंती पर सिनेमा लवर्स के लिए तोहफा है. 2 अक्टूबर को थिएटर और OTT पर दृश्यम 3 समेत 6 बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. आइए यहां देखें लिस्ट...

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-01 17:01:54

Mobile Ads 1x1

Friday Releases: अक्टूबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों और OTT पर 6 बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. थ्रिलर से लेकर रोमांस और कॉमेडी तक, इस लिस्ट में हर तरह का कंटेंट है. चलिए देखते हैं इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज हो रहा है?

दृश्यम 3 (Drishyam 3)

सबसे बड़ी रिलीज अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ है. विजय सलगांवकर की कहानी इस बार खत्म होने वाली है. इस बार उन पर कई पुलिस वालों की नजर है. फिल्म में अजय के साथ जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं. ये एक सस्पेंस थ्रिलर है.

रिलीज- 2 अक्टूबर, सिनेमाघर

डूइंग लाइफ  (Doing Life)

ये एक इमोशनल क्राइम ड्रामा है. अनिका नाम की लड़की अपने बिखरे हुए परिवार को जोड़ना चाहती है, लेकिन उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसकी बात जेल में बंद एक कैदी से होती है.

रिलीज- 2 अक्टूबर, Netflix 

दुपहिया सीजन 2  (Dupahia Season 2)

धड़कपुर गांव की कहानी फिर लौट आई है. पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस बार गांव में फिर से चोरी को लेकर हंगामा होगा और भोजपुरी स्टार निरहुआ भी नजर आएंगे.
रिलीज- 1 अक्टूबर, Prime Video

लव (Love)

अगर आप रोमांटिक फिल्म के फैन हैं तो ये आपके लिए है. कहानी दो डेटिंग ऐप बनाने वालों की है जो प्यार को लेकर अलग-अलग सोचते हैं. इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं.

रिलीज- 2 अक्टूबर, Netflix

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट (Bethlehem Kudumba Unit)

ये एक क्यूट रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू हैं. कहानी एक छोटे से मोहल्ले की है, जहां प्यार की बात पूरे परिवार और समाज में फैल जाती है.

रिलीज- 2 अक्टूबर, Jio Hotstar 

पूजा मेरी जान  (Pooja Meri Jaan)

मृणाल ठाकुर की ये फिल्म एक कोर्टरूम थ्रिलर है. कहानी पूजा नाम की लड़की की है, जिसके रिजेक्ट करने पर एक लड़का सुसाइड कर लेता है और फिर पूजा कानूनी मुसीबत में फंस जाती है.

रिलीज- 2 अक्टूबर, ZEE5 

MORE NEWS