<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान समेत इन एक्टर्स के लिए धर्म से बड़ी है आस्था, मंदिर में जाते ही करते हैं ये 3 काम; जानें नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर क्यों मचा बवाल

Nushrratt Bharuccha: चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के वो सितारे कौन से हैं जो हिंदू धर्म के प्रति गहरा सम्मान दिखाते हैं और व्यक्तिगत आस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी पेश करते हैं.

Nushrratt Bharuccha: अक्सर उज्जैन के महाकला मंदिर में बड़े-बड़े सितारे दर्शन करने पहुंचते हैं. जिनकी वीडियो और तस्वीर भी वायरल होती रहती है. वहीं अब एक्ट्रेस नुसरत एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे वो महाकला मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं और हाथ जोड़ कर प्रार्थाना करते हुए दिश रही है. बता दें एक्ट्रेस नुसरत भरूचा मुस्लिम है जिसके वजह से ये बहस छिड़ी है. जहां कई लोग उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ मुस्लिम व्यकित उनके हिंदू मंदिर में जाने से खफा हो गए हैं और सवाल उठा रहे हैं. 

वहीं आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के महाकाल के दर्शन के बाद इतनी चर्चा हो रही हो. इससे पहले ही बॉलीवुड के कई सितारे हिंदू तीर्थ स्थल पर जा चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के वो सितारे कौन से हैं जो हिंदू धर्म के प्रति गहरा सम्मान दिखाते हैं और व्यक्तिगत आस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी पेश करते हैं.

सलमान खान

इसमे सबसे पहला नाम  बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का आता है. सलमान ईद के साथ दिवाली और गणेश चतुर्थी भी उतने ही धूमधाम से मनाते हैं. बॉलीवुड के भाईजान का सनातान से गहरा नाता है. सलामन की मां सलमा हिंदू हैं. एक्टर कई बार कह चुका है कि धर्म से ऊपर इंसानियत है. सलमान गणपति बप्पा की स्थापना और विसर्जन में पूरी तरह से शामिल होते हैं.

शाहरुख खान

इस लिस्ट में जो दूसरा नाम हैं वो सबके दिलों पर राज करते हैं जी हां हम  बॉलीवुड के किंग खान कि बात कर रहे हैं. शाहरुख खान की पत्नी गौरी एक हिंदू हैं. वहीं शाहरुख की मां वैष्णो देवी पर असीम आस्था है. वह अपने फिल्म के रिलीज से मां की दर्शन करने के लिए जरूर जाते हैं. कई बार उन्होने पब्लिक में भी ये कहा है कि वो खुद को पहले भारतीय मानते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

आमिर खान

इस लिस्ट में तीसरा नाम बॉलिवुड के ‘मिस्टर परफेक्ट’ का है. जी हां हम बात कर रहे हैं आमिर खान की. आमिर अब तक दो बार शादियां कर चुके हैं उनकी दोनों पत्निया हिंदू थी. आमिर ने भारतीय दर्शन, कर्म और नैतिक मूल्यों पर कई बार बात की है. आमिर खान की कई बार भगवान  गणेश की पूजा करते हुए तस्वीरें भी सामने आई है. आमिर मानते हैं कि सनातन दर्शन प्रश्न पूछने और सत्य की खोज की स्वतंत्रता देता है.

सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बेहद ही स्पिरिचुअल हैं. वह हमेशा केदारनाथ, मां वैष्णो देवी और भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन करने जाती रहती है. इसके लिए 2023 में उन्हे ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. तब इस एक्टर ने कहा था कि वो सभी धर्म को मानती हैं. सारा गणेश चतुर्थी के मौके पर धर में भगवान गणपति को स्थापित करती हैं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालती हैं. सारा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं.  

सोहा अली खान

सारा अली खान की बूआ और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने बॉलिवुड एक्टर  कुणाल खेमू से शादी की है. जो हिंदू है.  शादी के बाद सोहा हिंदू रीति-रिवाज अपनाती हैं. वह अक्सर अपने पति के साथ पूजा-पाठ करती हुई नजर आती रहती हैं. सोहा दिवाली से लेकर गणेश चतुर्थी तक हिंदू धर्म के सारे त्योहार मनाती हैं. 

उर्फी जावेद

अपने बोल्ड फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद सनातन में विश्वास रखती हैं. वे मंदिरों में जाती रहती हैं. उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर यह भी साफ किया है कि आस्था उनका निजी मामला हैं. उर्फी गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक जाया करती हैं. 

हिना खान

टीवी की बहू हिना खान का अल्लाह और हिंदू देवी-देवताओं पर उनका विश्वास हैं. हिंदू परिवार की बहू बनने से पहले भी वह हर साल गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक जाया करती हैं. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST