Live TV
Search
Home > मनोरंजन > बॉलीवुड को जवाब देगा पाकिस्तान? धुरंधर की आंधी के बाद ‘मेरा ल्यारी’, इस फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी फिल्म

बॉलीवुड को जवाब देगा पाकिस्तान? धुरंधर की आंधी के बाद ‘मेरा ल्यारी’, इस फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी फिल्म

धुरंधर द रिवेंज को बड़ी सफलता मिलने के बाद पाकिस्तान बॉलीवुड को इसका जवाब देने की तैयारी कर रहा है. फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हालांकि रिलीज से पहले ये फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 15, 2026 14:32:29 IST

Mobile Ads 1x1

Pakistani Film Mera Lyari: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हर तरफ धुरंधर, आदित्य धर और रणवीर सिंह की चर्चा हो रही है. ये फिल्म पाकिस्तान में बैन थी. इसके बावजूद वहां पर पायरेटेड फिल्म डाउनलोड करके सबसे ज्यादा देखी जा रही है. अब पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट ने धुरंधर का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. धुरंधर फिल्म के पूरे हिस्से में दिखाया गया है कि किस तरह से रणवीर सिंह यानी हमजा पाकिस्तान के ल्यारी जाता है. 

फिल्म धुरंधर में क्या है?

वो वहां पर रहमान डकैत की बलोच गैंग में शामिल को पाकिस्तान से आतंक का खात्मा करता है. धुरंधर फिल्म में ल्यारी को आतंक का गढ़ दिखाया गया है. ये देखकर पाकिस्तानी आवाम में काफी नाराजगी देखने को मिली. पाकिस्तान को गैंगवार और आतंकी गढ़ दिखाए जाने के कारण पाकिस्तान ने इसका जवाब देने की तैयारी कर ली है.

ल्यारी की छवि ठीक करने की कोशिश

पाकिस्तान ने धुरंधर का जवाब देने के लिए एक नई फिल्म बनाई है. इस फिल्म का नाम मेरा ल्यारी रखा गया है. ये फिल्म कराची के ल्यारी इलाके की छवि ठीक करने को लेकर बनाई जा रही है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी मेकर्स ने इसलिए’मेरा ल्यारी’ बनाई, ताकि दुनिया को वहां की दूसरी साइड दिखाई जा सके. 

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस आयशा ओमर ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वे इस फिल्म के साथ एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि ये फिल्म 2 मई को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. इसके बाद ये फिल्म पाकिस्तान समेत दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. ये फिल्म 8 मई को बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में दानानीर मोबीन, समीना मुमताज, नायर ऐजाज और अदनान साह टीपू नजर आएंगे.

MORE NEWS