<
Categories: मनोरंजन

लखनऊ में पवन सिंह का हाई-वोल्टेज ड्रामा ,शख्स को मारने के लिए मंच से कूदे ‘पावर स्टार’

लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपना आपा खो बैठे. भीड़ में मौजूद एक युवक के कमेंट से नाराज होकर वह उसे मारने के लिए मंच से नीचे उतरने लगे. सुरक्षाकर्मियों और दोस्तों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोका, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हो रहा है.

Viral Video : भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर विवादों में है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान ‘पावर स्टार’ अपना आपा खो बैठे और एक युवक को मारने के लिए मंच से नीचे उतरने लगे.
सुरक्षाकर्मियों ने मुश्किल से रोका
यह घटना मंगलवार, 20 जनवरी 2026 की रात की है. पवन सिंह अपने साथी कलाकार गुंजन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे. पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया.
क्या हुआ था पार्टी में?
पार्टी में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था. गायक गुंजन सिंह और शिल्पी राज मंच पर गाना गा रहे थे और पवन सिंह पास ही बैठकर संगीत का आनंद ले रहे थे. इसी बीच, भीड़ में मौजूद एक युवक ने कुछ ऐसी टिप्पणी (कमेंट) कर दी, जिससे पवन सिंह भड़क गए.
गुस्से में आपा खो बैठे पवन सिंह
युवक की बात सुनते ही पवन सिंह का पारा चढ़ गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गुस्से में चिल्लाते हुए कहते है, आज बहुत सालों बाद मेरा मन हुआ है… मुझे सुनने दो, डोंट डिस्टर्ब मी . इतना कहते ही वह उस युवक को सबक सिखाने के लिए तेजी से उसकी ओर बढ़ने लगे. पवन सिंह को इतने गुस्से में देख वहां मौजूद लोग और उनके बाउंसर्स दंग रह गए. जैसे ही वह युवक पर हमला करने के लिए आगे बढ़े, उनकी सुरक्षा टीम और दोस्तों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया. वीडियो में समर्थक यह कहते हुए भी सुने जा रहे है, ‘भैया को रोको, नहीं तो मार देंगे उसे’.
सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा
हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने पवन सिंह को शांत कराया और उन्हें वापस उनकी सीट पर बैठाया. जिस युवक ने कमेंट किया था, उसे तुरंत पार्टी से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद पवन सिंह ने माइक संभाला और गुंजन सिंह के गानों की तारीफ की, जिससे माहौल थोड़ा सामान्य हुआ.
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ फैंस पवन सिंह के इस अंदाज को ‘शेर का गुस्सा’ बता रहे है, गौरतलब है कि पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और तीसरी शादी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में बने हुए है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST