Pawan Singh – Jyoti Singh: भोजपुरी ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की अलग रह रही पत्नी ज्योति सिंह की निजी जिंदगी में इस समय चाहे जितनी भी उथल-पुथल मची हो, वह अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जीना पसंद करती हैं. हालांकि, उनके तलाक की प्रक्रिया अभी कोर्ट में चल रही है, लेकिन वह इस स्थिति को खुद पर हावी होकर उन्हें डिप्रेशन में नहीं जाने देतीं. अपनी बहन द्वारा शेयर किए गए एक व्लॉग में, ज्योति ने बताया कि भले ही उन्हें अपने वैवाहिक जीवन के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता न हो, लेकिन वह एक घर किराए पर लेकर अपनी बहनों के साथ मिलकर वहां रहने की इच्छा रखती हैं.
बड़ी बहन कुंवारी और छोटी की शादी
ज्योति को अपनी बहनों के साथ बनारस घूमते हुए देखा गया, इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी दो और बहनें हैं. ज्योति दूसरे नंबर की संतान हैं, फिर भी उन सबमें सबसे पहले शादी उन्हीं की हुई. उनकी बड़ी बहन, जूही, आज भी अविवाहित हैं. इसके अलावा, उनकी एक छोटी बहन भी है. जो अभी अविवाहित है.
बड़ी बहन अभी भी अविवाहित
अपने परिवार के बारे में बात करते हुए, ज्योति ने बताया कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि छोटी बहन की शादी कैसे हो गई, जबकि बड़ी बहन अभी भी घर पर अविवाहित है. “सबसे पहले,” उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं यह बताना चाहूँगी कि हम ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ लोगों की सोच संकीर्ण नहीं है. इसके अलावा, जूही बस शादी करना ही नहीं चाहती थीं. जब पवन सिंह की तरफ से शादी का प्रस्ताव आया, तो वह मेरे लिए था; इसलिए, शादी मेरी ही हुई. जूही ने हमारे पिता से साफ-साफ कह दिया था कि उनकी शादी करने की कोई इच्छा नहीं है.
ज्योती ने क्या मांगी खास मन्नत
जूही के व्लॉग में ज्योति भी सिंदूर लगाए हुए नजर आईं. इसपर उन्होंने कहा कि सिंदूर लगाने से चेहरे पर एक अनोखी चमक आ जाती है. उन्होंने बताया, मैं अक्सर बनारस आती रहती हूं; मैं भगवान महादेव की भक्त हूं. यहां आकर बहुत अच्छा लगता है; मन को शांति मिलती है. ज्योति ने भगवान से एक खास मन्नत भी मांगी है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैंने एक मन्नत मांगी है, लेकिन अभी मैं आपको उसके बारे में नहीं बता सकती.
पूरी होने पर बताऊंगी मन्नत
फिर, अपने भतीजे को गोद में उठाते हुए उन्होंने इशारे से बताया कि यह मन्नत किसी बच्चे से जुड़ी है. एक हिंट देते हुए ज्योति ने आगे कहा, आप उस मन्नत को इस प्यारे से बच्चे के रूप में देख सकते हैं. बाकी रही बात पूरी मन्नत की, तो जब वह पूरी हो जाएगी, तब मैं जरूर आपके साथ शेयर करूंगी.