<
Categories: मनोरंजन

सफलता के शिखर पर लिया खौफनाक रिस्क! प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों 30 की उम्र में हॉलीवुड में बनीं ‘स्ट्रगलर’

Struggle story : प्रियंका चोपड़ा की कहानी हिम्मत और कड़ी मेहनत की मिसाल है. उन्होंने 30 साल की उम्र में अपने जमे-जमाए करियर को छोड़कर हॉलीवुड में शून्य से शुरुआत की और आज वे एक वैश्विक पहचान है. अब राजामौली की फिल्म के जरिए उनकी बॉलीवुड में वापसी ने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

Struggle story : ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया है.  उन्होंने बताया कि कैसे भारत में एक बड़ी फिल्म स्टार होने के बावजूद, 30 साल की उम्र में हॉलीवुड में जाकर दोबारा पहचान बनाना उनके लिए किसी बड़े डर से कम नहीं था.  प्रियंका के इस खुलासे ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है कि उन्होंने सफलता के शिखर पर रहते हुए इतना बड़ा जोखिम कैसे लिया.

सफलता को छोड़कर लिया बड़ा जोखिम

प्रियंका चोपड़ा जब साल 2015 के आसपास हॉलीवुड गई, तब वे बॉलीवुड की सबसे महंगी और सफल एक्ट्रेस में से एक थी.  उनकी ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में सुपरहिट हो चुकी थी.  प्रियंका ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बहुत मजबूत थी, लेकिन उन्होंने अपने बने-बनाए करियर को दांव पर लगाकर विदेश में नई शुरुआत करने का कठिन रास्ता चुना.

हॉलीवुड में झेले कड़वे अनुभव

प्रियंका के लिए अमेरिका में काम ढूंढना आसान नहीं था.  उन्हें वहां रंग-भेद और कई गलत धारणाओं का सामना करना पड़ा.  उन्होंने याद किया कि मीटिंग्स के दौरान लोग उनकी अंग्रेजी सुनकर हैरान हो जाते थे और अजीब सवाल पूछते थे.  प्रियंका ने तय किया था कि वे वहां केवल ‘साइड रोल’ के लिए नहीं, बल्कि अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाने के लिए गई है.

मेहनत रंग लाई और बनीं ग्लोबल स्टार

शुरुआत में संघर्ष करने के बाद प्रियंका को ‘क्वांटिको’ जैसा बड़ा टीवी शो मिला, जिसने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया.  इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘सिटाडेल’ व ‘द मैट्रिक्स’ जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और सीरीज में मुख्य भूमिकाएं निभाई. आज वे हॉलीवुड की ए-लिस्ट एक्ट्रेस में गिनी जाती है.

सालों बाद बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी

भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रियंका अब वापस अपनी जड़ों की ओर लौट रही है.  वे दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी.  इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी होंगे.  यह फिल्म अप्रैल 2027 में बड़े पर्दे पर आएगी, जिसका इंतजार अभी से शुरू हो गया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

PM Kisan Yojana 23rd Installment: कब आएगी 23वीं किस्त? कर लें ये काम; नहीं तो इस बार खाली रह जाएगा अकाउंट

PM Kisan Yojana 23rd Installment:13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:57 IST

अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का पूरा विधि-विधान: स्वागत से लेकर विदाई तक ऐसे करें पूजा, बरसेगी माता की कृपा

Kanya Pujan Rules 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:50 IST

Rajasthan Gold Price: बढ़ा या घटा? आज आपके शहर में क्या सोने का रेट

Rajasthan Gold Price Today:जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों (Jaipur Gold Rate) में आज 24K…

Last Updated: March 26, 2026 09:57:11 IST

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौके पर ही मौत; 25 घायल

Andhra Pradesh Bus Accident: प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में…

Last Updated: March 26, 2026 10:05:38 IST

ब्रायन लारा क्यों नहीं खेल पाए IPL? इस एक गलती ने तोड़ा था दिग्गज का सपना, क्या है पूरी स्टोरी?

Brian Lara IPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए.…

Last Updated: March 26, 2026 09:50:13 IST

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर के लिए कौन सा एग्ज़ाम है सही, किससे मिलेगी KVS, NVS में नौकरी? जानिए अहम बातें

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर शुरू करने के लिए Central Teacher Eligibility Test और Uttar…

Last Updated: March 26, 2026 09:48:39 IST