<
Categories: मनोरंजन

Viral Video: शकीरा के रंग में रंगे राजस्थानी ताऊ ! सुनिए ‘वाका-वाका’ का देसी वर्जन, गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Rajasthani Song Viral: आपने शकीरा का प्रसिद्ध 'वाका-वाका' गाना जरूर सुना होगा. अब उसका राजस्थानी वर्जन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को इंटरनेट पर यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. देखें वीडियो.

Viral Vdeo: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल, जिसमें राजस्थान के रहने वाले कुछ ताऊ पगड़ी पहनकर गाना गाते दिख रहे हैं. इसने शकीरा के विश्व प्रसिद्ध सॉन्ग ‘वाका-वाका’ को राजस्थानी गीत में बदलकर लोगों का दिल जीत लिया है. जिससे एक बार फिर साबित हो गया है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय हिट गानों को देसी अंदाज में पेश करना बखूबी जानते हैं. आप भी कहीं पीछे ना रह जाए. सुनिए इस नए वर्जन को, जो आपको दीवाना बना सकता है. 

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजस्थानी लोक संगीतकारों का एक समूह पारंपरिक वाद्ययंत्रों और स्थानीय गायकों के द्वारा गीत को सहजता से प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी बस में बैठे हुए हैं औक सबने रंग-बिरंगे कपड़े-पगड़ी पहन रखी है. ढोलक, खड़ताल और तालियों की गूंज के साथ सभी कलाकार ‘खम्मा घनी’ गीत गा रहे हैं. यह गीत ‘वेलकम टू राजस्थान’ के लिए प्रेरित किया गया है. आपको बता दें कि यह राजस्थानी गीत शकीरा द्वारा गाया गया प्रतिष्ठित ‘वाका-वाका’ सॉन्ग की धुन पर है, जो सिंगर ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्व कप की थीम के लिए गाया था.

किसने गाया ये राजस्थानी गीत?

राजस्थानियों द्वारा गाया गया ‘खम्मा घनी’ गीत राजस्थानी लोक तत्वों को शामिल करते हुए इस क्षेत्र की मेहमाननवाजी और संस्कृति को दर्शाने का प्रयास है. यह गीत इस्माइल लांगा ग्रुप ने गाया है, जिसे उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट पर अभी तक 95 हजार लाइक्स आ चुके हैं. 

नेटिजंस पसंद कर रहे वीडियो

इस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘दाल बाटी चूरमा खाने के बाद शकीरा’. वहीं दूसरे यूजर ने बोला, अफ्रीकन सॉन्ग को राजस्थानी बना दिया. इतना ही नहीं, अन्य यूजर्स भी इस गाने की तारीफ कर रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल्ल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:46:02 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST

छत्तीसगढ़ में हुक्का बैन फेल? रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में खुलेआम नियमों की उड़ी धज्जियां

Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…

Last Updated: April 13, 2026 23:06:01 IST

Video: पैसों की गड्डी होटल का बंद कमरा, बिस्तर पर लड़के के साथ गुलछर्रे उड़ाती दिखी महक-परी

Mehak Pari Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली गालीबाज बहनों महक…

Last Updated: April 13, 2026 23:04:19 IST

Kavya Maran का रिएक्शन हुआ वायरल! वैभव सूर्यवंशी को ‘जीरो’ पर आउट देख खुशी से झूम उठी SRH मालकिन

Kavya Maran Viral Video: काव्या मारन का ये जश्न वाला वीडियो हुआ वायरल? 15 साल…

Last Updated: April 13, 2026 23:16:59 IST