<
Categories: मनोरंजन

‘अकेले नहीं हैं…’, मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव को मिला सोनू सूद और तेज प्रताप का साथ

राजपाल यादव आर्थिक संकट: एक्टर राजपाल यादव इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिसे देखते हुए एक्टर सोनू सूद और जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया.

Rajpal Yadav Financial Crisis: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. जब भी हम उनकी फिल्में देखते है, तो हमारे चेहरे पर अलग तरह की हंसी होती है और हम अपना सारी टेंशन भूल जाते है. लेकिन आज ये एक्टर पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और करियर से जूझ रहा है. हाल ही में काम की कमी और पर्सनल दिक्कतों ने उनकी हालत मुश्किल कर दी है. इस मुसीबत के वक्त उनके लिए एक्टर सोनू सूद ने पहली पहल की, जिसके बाद जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी पीछे नहीं हटे और उनकी मदद करने के लिए आगे आए. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या किया सोनू सूद ने पोस्ट?

एक्टर सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा कि  राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है. कभी-कभी ज़िंदगी मुश्किल हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए…प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, साथ काम करने वालों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है. एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, यह चैरिटी नहीं, बल्कि इज्जत है. जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुज़र रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इस तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ़ एक इंडस्ट्री से कहीं ज़्यादा हैं.

सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव भी उतरे समर्थन में

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट मिला. जिसके बाद जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव 11 लाख रुपए देंगे। एक्टर राजपाल यादव को मदद के रूप में 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है. मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं.

राजपाल यादव को कुछ बेहतरीन फिल्में

एक्टर राजपाल यादव कॉमेडी फिल्मों के बेताज बदशाह में से एक हैं. उन्होंने कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी है, जिसमें मालामाल वीकली, ढ़ोल, रामा रामा क्या है ये ड्रामा, भागम भाग, चुप-चुप के, फिर हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, भूल भूलैया और हंगामा जैसी जबरदस्त हिट्स हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

बेटे की चाहत में माता-पिता ने 2 बेटियों की ली जान? डायरी ने खोले राज़; पूरा मामला जान कांप उठेगा रूह

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…

Last Updated: April 12, 2026 18:42:36 IST

George Linde: कौन हैं जॉर्ज लिंडे? न ऑक्शन में बिका, न प्लेइंग 11 में नाम, फिर भी गुजरात के खिलाफ कर दी बैटिंग

IPL 2026: जिसे ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, उस अनसोल्ड खिलाड़ी ने LSG के…

Last Updated: April 12, 2026 18:32:32 IST

न मैच फिक्सिंग, न बॉल टेंपरिंग… फिर क्यों रविंद्र जडेजा पर IPL में लगा था बैन, क्या था ‘गुनाह’?

Ravindra Jadeja IPL Ban: साल 2010 राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा को आईपीएल से बैन…

Last Updated: April 12, 2026 18:29:12 IST

कहीं आप तो भोजन के बाद थाली में नहीं धोते हाथ? तुरंत बदल लें यह गंदी आदत, वरना घर में परेशानियां…

Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी…

Last Updated: April 12, 2026 18:27:00 IST

भाभी बीजेपी सरकार में मंत्री, ननद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं निकाय चुनाव; आखिर कौन हैं नयनाबा जडेजा?

Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की…

Last Updated: April 12, 2026 18:06:39 IST