Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘अकेले नहीं हैं…’, मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव को मिला सोनू सूद और तेज प्रताप का साथ

‘अकेले नहीं हैं…’, मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव को मिला सोनू सूद और तेज प्रताप का साथ

राजपाल यादव आर्थिक संकट: एक्टर राजपाल यादव इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिसे देखते हुए एक्टर सोनू सूद और जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया.

Written By:
Published: February 10, 2026 15:50:00 IST
Last Updated: 2026-02-10 15:54:27

Mobile Ads 1x1
Rajpal Yadav Financial Crisis: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. जब भी हम उनकी फिल्में देखते है, तो हमारे चेहरे पर अलग तरह की हंसी होती है और हम अपना सारी टेंशन भूल जाते है. लेकिन आज ये एक्टर पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और करियर से जूझ रहा है. हाल ही में काम की कमी और पर्सनल दिक्कतों ने उनकी हालत मुश्किल कर दी है. इस मुसीबत के वक्त उनके लिए एक्टर सोनू सूद ने पहली पहल की, जिसके बाद जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी पीछे नहीं हटे और उनकी मदद करने के लिए आगे आए. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या किया सोनू सूद ने पोस्ट?

एक्टर सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा कि  राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है. कभी-कभी ज़िंदगी मुश्किल हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए…प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, साथ काम करने वालों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है. एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, यह चैरिटी नहीं, बल्कि इज्जत है. जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुज़र रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इस तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ़ एक इंडस्ट्री से कहीं ज़्यादा हैं.

सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव भी उतरे समर्थन में

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट मिला. जिसके बाद जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव 11 लाख रुपए देंगे। एक्टर राजपाल यादव को मदद के रूप में 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है. मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं.

राजपाल यादव को कुछ बेहतरीन फिल्में

एक्टर राजपाल यादव कॉमेडी फिल्मों के बेताज बदशाह में से एक हैं. उन्होंने कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी है, जिसमें मालामाल वीकली, ढ़ोल, रामा रामा क्या है ये ड्रामा, भागम भाग, चुप-चुप के, फिर हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, भूल भूलैया और हंगामा जैसी जबरदस्त हिट्स हैं.

MORE NEWS