Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कलाई की सफल सर्जरी के बाद राम चरण ने टेका माथा, पत्नी संग पहुंचे कोयंबटूर मंदिर

कलाई की सफल सर्जरी के बाद राम चरण ने टेका माथा, पत्नी संग पहुंचे कोयंबटूर मंदिर

Ram Charan: साउथ अभिनेता राम चरण अपनी कलाई की सर्जरी के बाद पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ कोयंबटूर के अयप्पा स्वामी मंदिर गए. जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Written By:
Last Updated: July 29, 2026 17:48:47 IST

Mobile Ads 1x1

एक्टर राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ कोयंबटूर के अयप्पा स्वामी मंदिर गए. हाल ही में गंगा हॉस्पिटल में उनकी कलाई की सर्जरी सफल रही थी. इसी के बाद वह मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे, जहां से इस कपल इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. 

भक्ति में लीन दिखे अभिनेता

एक्टर राम चरण को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा गया और उनका दाहिना हाथ स्लिंग में था. उनकी पत्नी उपासना को गाय को केले खिलाते हुए देखा गया, जब वे अपनी यात्रा के दौरान भगवान की पूजा कर रहे थे. एक्टर प्रोसीजर के लिए कोयंबटूर गए थे और उनके साथ उनके पिता , मेगास्टार चिरंजीवी, मां सुरेखा और पत्नी उपासना भी थीं, जो पूरे ट्रीटमेंट के दौरान उनके साथ रहीं. राम चरण को ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान कलाई में चोट लग गई थी. 

कहां हुई सर्जरी?

सर्जरी गंगा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस राजशेखरन ने की. चोट की कॉम्प्लेक्सिटी को देखते हुए, मियामी से हाथ और कलाई के जाने-माने स्पेशलिस्ट डॉ. एलेजांद्रो बाडिया सर्जिकल टीम में शामिल हुए. यह प्रोसीजर डॉ. राजशेखरन, डॉ. बाडिया, डॉ. प्रवीण भारद्वाज और उनकी स्पेशलिस्ट टीम ने किया.

मेडिकल टीम के मुताबिक, सर्जरी सफल रही और राम चरण ठीक हो रहे हैं. डॉक्टरों ने उन्हें काम पर लौटने से पहले एक स्ट्रक्चर्ड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरने और आठ हफ़्ते आराम करने की सलाह दी है. उम्मीद है कि मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद ही वह शूटिंग फिर से शुरू करेंगे.

राम चरण का वर्कफ्रंट

राम चरण के वर्क फ्रंट  की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘पेड्डी’ में देखा गया था था , जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर थीं. उम्मीद है कि रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पूरा होने के बाद वह डायरेक्टर सुकुमार की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

यह खबर भी पढ़ें: Batwara 1947: मां को हिंदू-मुसलमान में मत बांटिए.., ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज; सनी देओल की गरज से कांपे दुश्मन

Tags:

MORE NEWS