<
Categories: मनोरंजन

धड़ाधड़ इतिहास बना रही धुरंधर द रिवेंज, बॉलीवुड में क्यों पसरा है सन्नाटा? राम गोपाल वर्मा का फूटा गुस्सा

धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने के बाद से फिल्म चर्चा में है और एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. इसके बावजूद बॉलीवुड के दिग्गज खामोश हैं. राम गोपाल वर्मा ने इस जोरदार चुप्पी पर नाराजगी जताई है और इस फिल्म के बारे में जमकर तारीफ की है.

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. फिल्म की स्टोरी, एक्टिंग, एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और स्ट्रॉन्ग स्क्रीनप्ले  काफी पसंद किया जा रहा है. ग्रैंड ओपनिंग के बाद  फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना रही है. इसके बावजूद बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अब तक फिल्म के बारे में कुछ नहीं कहा है. इसको लेकर राम गोपाल वर्मा ने नाराजगी जताई है. उन्हें इंडस्ट्री की खामोशी काफी खल रही है. 

फिल्म के रिलीज होने के बाद से राम गोपाल वर्मा लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. वे डायरेक्टर आदित्य धर के विजन और उनकी फिल्म की सराहना कर रहे हैं. अब राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को लेकर कहा किधुरंधर-2 इतनी बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है और इसके बावजूद  के ज्यादातर लोग चुप्पी साधे बैठे हैं, ऐसा क्यों?  उनका कहना है कि इंडस्ट्री के लोग फिल्म की तारीफ करने से कतरा रहे हैं. 

राम गोपाल वर्मा ने जताई नाराजगी

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री के ठीक नीचे एक ‘एटम बम’ फोड़ दिया है, तो सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस फिल्म को लेकर पूरी इंडस्ट्री की तरफ से पूरी तरह से चुप्पी छाई है.

उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा इसलिए है क्योंकि धुरंधर 2 के ज़बरदस्त धमाके ने फ़िल्म इंडस्ट्री के बाकी सभी लोगों को इतनी दूर ‘अंतरिक्ष’ में फेंक दिया है कि इतनी ज़्यादा दूरी की वजह से उनकी तालियां यहां तक पहुंच ही नहीं पा रही हैं या फिर वे सब सच्चाई से मुंह मोड़कर एक-दूसरे के कानों में फुसफुसा रहे होंगे कि ये केवल एक प्रोपेगैंडा फिल्म है. जल्द ही सब ठीक हो जाएगा, ताकि वे चुपके से वापस आकर अपनी वही पुरानी, ​​घिसी-पिटी फ़िल्में बनाना फिर से शुरू कर सकें.

धुरंधर 2 को बताया डायनासौर

उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि क्या वे इस फ़िल्म की बेमिसाल शानदारता को देखकर पूरी तरह से सुन्न पड़ गए हैं? क्या उन्हें यह एहसास हो गया है कि वे अब तक जो कुछ भी बनाते आए हैं या बनाने की सोच रहे हैं, वह सब अब इस फ़िल्म के सामने कहीं भी नहीं टिक पाएगा? हालांकि ये बेहद बेवकूफ़ी की बात है कि आप धुरंधर 2 जैसे ‘डायनासोर’ को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं. वह डायनासोर जो आपके ठीक सामने खड़ा है. वो अपनी ‘बॉक्स ऑफ़िस की दहाड़’ से आपके पैरों के नीचे की ज़मीन हिला रहा है और आपकी आंखों में ‘आग बरसा रहा’ है. भला कोई इतना बेवकूफ़ कैसे हो सकता है कि वह ऐसी फिल्म से नज़रें ही फेर ले?

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को सलाह दी कि कृपया धुरंधर 2 को बेहद गंभीरता से लें. इसे फ़िल्ममेकिंग के एक एकदम नए और ताज़ा कोर्स की तरह पढ़ें और इससे कुछ सीखें  वरना, आप 19 मार्च 2026 से पहले के सिनेमा के ‘कब्रिस्तान’ में हमेशा-हमेशा के लिए दफ़न हो जाने का जोखिम उठाएंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST

CTET Result 2026: CBSE ने जारी किया 21वें संस्करण का परिणाम, यहां से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

CTET Result 2026: CBSE ने आज CTET के 21वें संस्करण (फरवरी 2026) का परिणाम घोषित…

Last Updated: March 30, 2026 19:58:41 IST

बृजधाम में पंडित ने महिला श्रद्धालु से की अश्लीलता, फाड़े कपड़े, वीडियो बनता देख किया ये काम, मामला दर्ज

Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ…

Last Updated: March 30, 2026 19:49:57 IST

UP PCS Result 2024: 22वीं रैंक आते ही मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगे आनंद, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह…

Last Updated: March 30, 2026 19:39:31 IST