Randeep Hooda : रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है. उनकी अनुमानित नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये है. फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और लग्जरी कारों से जुड़ी उनकी जिंदगी बेहद शानदार है.
रणदीप हुड्डा का बचपन और शुरुआती जीवन
Randeep Hooda : बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में रणदीप हुड्डा ने अपनी अलग पहचान बनाई है. शानदार एक्टिंग, दमदार किरदार और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मशहूर रणदीप ने फिल्मों से लेकर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स तक अपनी छाप छोड़ी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहतक से निकले इस अभिनेता की जिंदगी, कमाई, लग्जरी कारों और लव लाइफ की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है?
रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. उनके पिता डॉक्टर थे, जबकि उनकी मां समाज सेवा से जुड़ी थीं. रणदीप का बचपन काफी हद तक अपनी दादी के साथ बीता, क्योंकि उनके माता-पिता काम के सिलसिले में विदेश में रहते थे. बचपन से ही रणदीप को फिल्मों और एक्टिंग का काफी शौक था. स्कूल में जब अंग्रेजी फिल्में दिखाई जाती थीं, तो वह खुद को फिल्म के हीरो की जगह कल्पना करने लगते थे. हालांकि, परिवार चाहता था कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और एक सुरक्षित करियर बनाएं. इसके बावजूद रणदीप ने अभिनय के अपने सपने को नहीं छोड़ा और आगे चलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.
नेट वर्थ की बात करें तो फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. फिल्मों के अलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है. रिपोर्ट के अनुसार, रणदीप हर महीने करीब 50 लाख रुपये कमाते हैं. कारों की बात करें तो उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-बेंज GLS 350 CDI, वोल्वो V90 और कस्टम विलीज जीप जैसी महंगी गाड़ियां हैं.
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम हैं. वह मणिपुर की जानी-मानी मॉडल, अभिनेत्री और बिजनेसवुमन हैं. लिन ने ओम शांति ओम, मैरी कॉम, रंगून और एक्सोन जैसी फिल्मों में काम किया है. रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. शादी में दोनों ने पारंपरिक मणिपुरी परिधान पहने थे. लिन का जन्म इंफाल, मणिपुर में हुआ और वह अभिनय के साथ-साथ अपना ज्वेलरी बिजनेस भी चलाती हैं. शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘पैसे के दम पर लड़कियों…’,विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाया ऐसा आरोप, सुन दंग रह गया हर शख्स
रणदीप हुड्डा एक वर्सेटाइल और मशहूर इंडियन एक्टर हैं जो बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने मीरा नायर की मॉनसून वेडिंग (2001) से डेब्यू किया, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010) से बड़ी कामयाबी हासिल की, और नेटफ्लिक्स फिल्म एक्सट्रैक्शन (2020) से दुनिया भर में छा गए. इसके अलावा वह किक, सरबजीत, कॉकटेल, जिस्म, सरबजीत, स्वातंत्र्य वीर सावरकर और सुलतान जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Video: महिला ने नहीं खोला गेट, तो खुल गई CBI टीम की पोल; फिर CCTV में खुला राज़
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…