रश्मिका और विजय की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू! कौन-कौन पहुंचा मेहमानों की सीक्रेट लिस्ट में? 'वि़रोश' के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की पूरी इनसाइड डिटेल्स यहां देखें...
विजय और रश्मिका की उदयपुर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं
साउथ के सबसे चहेते कपल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए आखिरकार वो घड़ी आ गई है जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था. उदयपुर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और वहां से आ रही खबरें बता रही हैं कि माहौल एकदम मज़ेदार है, कहीं पूल गेम्स चल रहे हैं तो कहीं जापानी डिनर का लुत्फ उठाया जा रहा है.
शादी को काफी ‘प्राइवेट’ रखने की कोशिश की गई है, इसलिए मेहमानों की लिस्ट छोटी लेकिन खास है. मंगलवार सुबह जब विजय अपने भाई आनंद और बचपन के दोस्तों के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे, तभी से हलचल तेज हो गई थी.
अब तक जो चेहरे उदयपुर में स्पॉट किए गए हैं, उनमें शामिल हैं:
विजय और रश्मिका की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. 2018 में ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर शुरू हुई ये जान-पहचान ‘डियर कॉमरेड’ तक आते-आते गहरी दोस्ती में बदल गई. हालांकि बीच में रश्मिका की रक्षित शेट्टी से सगाई टूटी और विजय के लिंक-अप की खबरें भी आईं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया. 2020 से ही फैंस ने नोटिस करना शुरू कर दिया था कि ये दोनों अक्सर एक ही जगह से वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हैं. आखिरकार अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में गुपचुप सगाई के बाद, अब ये जोड़ी हमेशा के लिए एक होने जा रही है.
शादी पूरी तरह से दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी. इसमें विजय के तेलुगु रीति-रिवाजों और रश्मिका के कोडावा (Kodava) कल्चर की झलक देखने को मिलेगी. सिक्योरिटी का कड़ा पहरा: खबर है कि शादी में ‘थ्री-टियर’ सुरक्षा व्यवस्था है. लोकल पुलिस और हैदराबाद की टीम के साथ-साथ इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात किए गए हैं ताकि प्राइवेसी में कोई खलल न पड़े.
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…