Rasika Duggal Birthday: फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर' बीना त्रिपाठी यानी रसिका दुग्गल आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस को ओटीटी की क्वीन माना जाता है, उन्होंने अपने दमदार किरदार से भरात के घर-घर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई हैं. 'मिर्जापुर' में रसिका दुग्गल कई बोल्ड इंटीमेट सीन दिए थे, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने बात करते हुए बताया था कि यह इंटीमेट सीन कैसे शूट किए थे.
Rasika Dugal On ‘Mirzapur’ Intimate Scene
Rasika Dugal On ‘Mirzapur’ Intimate Scene: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रसिका दुग्गल आज आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस को ओटीटी की क्वीन माना जाता है, उन्होंने एक से बढ़कर एक वेब सीरीज में काम किया हैं और अपनी दमदार अदाकारी से लोखों लोगों को हैरान किया. रसिका दुग्गल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी, इंडिया की सबसे फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली है, एक्ट्रेस ने इस सीरीज में बेहद बोल्ड महिला के किरदार निभाया हैं, जिसका नाम था बीना त्रिपाठी. इस किरदार से उन्हें भारत के घर-घर में पहचान मिली.
फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ बीना त्रिपाठी यानी रसिका दुग्गल कई बोल्ड इंटीमेट सीन दिए थें. इन सीन को लेकर रसिका दुग्गल ने एक इंटरव्यू में खुलकर बार की थी और बताया था कि आखिर उनके यह बोलिड इंटीमेट सीन कैसे शूट किए गे थे. बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ में अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर बात करते हुए कहा था कि- फिल्मों और वेब सीरीज में ‘इंटीमेट सीन कराने के लिए अब इंटीमेसी कॉर्डिनेटर होते हैं और मुझे लगता हैं कि यह अब बहुत अच्छा बदलाव आया है. क्योंकि सेट पर इंटीमेसी कॉर्डिनेटर होना बहुत अच्छा है जैसे डांस और एक्शन सीक्वेंस के लिए कोरियोग्राफ की जरूरत होती हैं. इसी तरह इंटीमेट सीन्स के लिए इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बेहद जरूरी है.

रसिका दुग्गल से जब पूछा गया कि वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में आपके इंटीमेट सीन कैसे शूट होए थे, तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा- ‘जैसे अलग-अलग तरह के डायरेक्टर होते हैं, उसी तरह ही अलग-अलग तरह के इंटीमेसी डायरेक्टर होते हैं जिनका काम करने का तरीका भी अलग-अलग होता है, ये बहुत टेक्निकल होता है. जैसे पहले हमने वर्कशॉप्स किया और यह भी समझा कि दूसरे इंसान के लिए क्या कंफर्टेबल है और क्या नहीं है. ये सब कॉर्डिनेट करने के लिए सेट पर कोई होता हैं कि सीन के लिए क्या जरूरी है, ये क्लोज सेट के लिए बुलाते हैं.’
रसिका दुग्गल ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि- ‘ये सब कंफर्टेबल महसूस कराने के लिए बेसिक चीजें होती है. सीन कोरियोग्राफ भी उसी तरह से होता है जैसे अपने पहले रिहर्सल की हो, जैसे शॉट यहां से शुरू होगा, आपकी बॉडी का ये पार्ट दिखाया जाएगा और आप इससे कंफर्टेबल हो या नहीं और जब आप अपने को-एक्टर के साथ मूव करते हो तो वो मूवमेंट कैसी होगी, ये सब बहुत प्रोफेशनली और टेक्निकली डिस्कस और रिहर्स के बाद शूट किया जाता है

रसिका दुग्गल से जब पूछा गया कि क्या कुलभूषण खरबंदा आपके के साथ इंटीमेट सीन्स देने के लिए कंफर्टेबल थे? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया- ‘मिर्जापुर सीजन 1 में इंटीमेसी कॉर्डिनेटर्स नहीं थे. लेकिन सीन को सिल्वेट (silhouette) और एडवांस कैमरा एंगल का इस्तेमाल करके शूट किए गए थे, ताकि वास्तविकता और सहजता बनी रहे, ताकि वो सीन अश्लीलता न लगे, बल्कि कहानी का हिस्सा लगे. इसे करना कोई बड़ी बात नहीं थी और हम दोनों बहुत प्रोफेशनल हैं.’
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today 26 October 2026: ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की…
Udta Teer Box Office Collection Day 3: फिल्म 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस…
Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…