Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mahavir Jain: नीम करोली बाबा के बाद अब पर्दे पर आएगी महावीर जैन की कहानी, रवि किशन भी होंगे हिस्सा

Mahavir Jain: नीम करोली बाबा के बाद अब पर्दे पर आएगी महावीर जैन की कहानी, रवि किशन भी होंगे हिस्सा

Mahavir Jain: हाल ही में बाबा नीम करोली पर फिल्म हनुमान अंश रिलीज हुई, जिसे काफी पसंद किया गया. वहीं अब महावीर जैन पर फिल्म बनाने की बात सामने आई है. इस फिल्म में रवि किशन को भी नजर आएंगे.

Written By:
Last Updated: October 2, 2026 13:11:05 IST

Mobile Ads 1x1

Mahavir Jain: बॉलीवुड में इन दिनों पौराणिक और आध्यात्मिक कहानियों को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने का सिलसिला देखने को मिल रहा है. हाल ही में बाबा नीम करोली पर फिल्म हनुमान अंश आई, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसी कड़ी में अब अभिनेता रवि किशन का नाम एक खास प्रोजेक्ट से जुड़ गया है. खबरों के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही एक ऐसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं, जिसकी कहानी आस्था और भगवान के साथ इंसान के रिश्ते पर आधारित होगी.

रवि किशन के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर इसलिए भी उत्सुकता बढ़ गई है क्योंकि अभिनेता पिछले कुछ समय से अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

रवि किशन आएंगे नजर

मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले तैयार की जा रही है. प्रोजेक्ट में रवि किशन को केंद्रीय भूमिका के लिए चुने जाने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स को लगा कि इस किरदार के लिए रवि किशन बिल्कुल सही रहेंगे. जानकारी के अनुसार, यह उन फिल्मों में शामिल हो सकती है, जहां पूरी कहानी एक मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी. रवि किशन को जब इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो उन्हें कहानी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी. यह रवि किशन और महावीर जैन के साथ काम करने का दूसरा मौका भी बताया जा रहा है. इससे पहले दोनों ‘नागजिला’ से जुड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आ चुके हैं.

भगवान को दोस्त मानता है हीरो

फिल्म की कहानी को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इसमें कोई पारंपरिक धार्मिक कथा दोहराने के बजाय एक आधुनिक इंसान की जिंदगी दिखाई जाएगी. कहानी का मुख्य किरदार भगवान में गहरी आस्था रखता है. उसके लिए ईश्वर केवल पूजा करने की शक्ति नहीं हैं, बल्कि वह उन्हें अपना करीबी साथी और दोस्त मानता है. इसी अनोखे रिश्ते के आसपास फिल्म की पूरी कहानी बुनी गई है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 First Review: दिमाग या नसीब का खेल…किस तरह से अपने परिवार को चक्रव्यू से बचाएगा विजय या सामने आ जाएगा 2 अक्टूबर की रात का काला सच?

MORE NEWS