<
Categories: मनोरंजन

जॉन अब्राहम पर रिमी सेन का खुलासा , एक्टिंग में थे कमजोर लेकिन अपनी ‘कमियों’ को पहचान कर जीती दुनिया

एक्ट्रेस रिमी सेन ने कहा कि 'Dhoom' के समय जॉन अब्राहम को एक्टिंग नहीं आती थी, लेकिन वे एक Intelligent Actor थे. उन्हें अपनी Limitations पता थी, इसलिए उन्होंने अपनी बॉडी और पर्सनैलिटी पर फोकस किया. रिमी के अनुसार, जॉन ने अपनी समझदारी से बॉलीवुड में यह Success हासिल की है.

Rimi Sen Interview : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है.  हाल ही में ,उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ (Dhoom) के को-स्टार जॉन अब्राहम को लेकर कुछ ऐसी बातें कही है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है. रिमी ने जॉन की एक्टिंग और उनकी समझदारी पर खुलकर अपनी राय रखी है. 

रिमी सेन ने जॉन के बारे में क्या कहा?

एक इंटरव्यू में जब रिमी सेन से फिल्म ‘धूम’ की यादों और उनके को-स्टार्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जॉन अब्राहम को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया है. रिमी ने कहा कि जब उन्होंने जॉन के साथ काम करना शुरू किया था, तब जॉन को एक्टिंग की बहुत ज्यादा समझ नहीं थी.  रिमी के शब्दों में, जॉन को तब एक्टिंग करना नहीं आता था, लेकिन उन्हें अपनी कमियों (Limitations) का अच्छी तरह पता था .

एक्टिंग नहीं, बुद्धिमानी से बनाई पहचान

रिमी ने जॉन की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘बहुत ही इंटेलिजेंट एक्टर’ बताया.  रिमी का मानना है कि जॉन को पता था कि वह किस तरह के रोल अच्छी तरह निभा सकते है और किन चीजों में वह कमजोर है उन्होंने कहा ,जॉन बहुत समझदार इंसान थे. उन्होंने कभी भी ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की जो उनके बस में न हो.  उन्होंने अपनी बॉडी और अपनी पर्सनैलिटी पर काम किया और जानते थे कि उन्हें पर्दे पर कैसे दिखना है.

‘धूम’ की सफलता और जॉन का करियर
साल 2004 में आई फिल्म ‘धूम’ में जॉन अब्राहम ने विलेन का किरदार निभाया था.  इस फिल्म में रिमी सेन ने अभिषेक बच्चन की पत्नी का रोल प्ले किया था. फिल्म जबरदस्त हिट रही और जॉन के ‘कबीर’ वाले किरदार ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया.  रिमी का कहना है कि जॉन ने अपनी सीमाओं को पहचान कर और सही प्रोजेक्ट्स चुनकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती. 

जॉन के स्वभाव की तारीफ
रिमी ने यह भी बताया कि जॉन अब्राहम सेट पर बहुत शांत और अनुशासित रहते थे. भले ही वह एक मॉडल के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, लेकिन उनकी मेहनत और अपनी ताकत को पहचानने की कला ने उन्हें लंबी रेस का घोड़ा बना दिया. रिमी ने कहा कि आज जॉन जिस मुकाम पर है, वह उनकी इसी बुद्धिमानी का नतीजा है.

सोशल मीडिया पर हलचल
रिमी सेन का यह बयान अब वायरल हो रहा है.  कुछ लोग रिमी की सच्चाई की तारीफ कर रहे है, तो कुछ जॉन के फैंस का मानना है कि जॉन ने समय के साथ अपनी एक्टिंग में बहुत सुधार किया है.  हालांकि, रिमी का यह बयान किसी कड़वाहट के साथ नहीं बल्कि जॉन की समझदारी की सराहना करने के लिए था. 

Mansi Sharma

Recent Posts

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेगी RCB, टीम ने क्यों लिया ये ऐतिहासिक फैसला?

RCB to Wear Black Band in IPL 2026 Opening Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शनिवार…

Last Updated: March 28, 2026 17:02:53 IST

नन्हीं जान को मिली रोशनी, मां को देखते ही दिया क्यूट रिएक्शन, वीडियो देख इमोशनल हुए नेटिजंस

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक…

Last Updated: March 28, 2026 16:58:59 IST

जब कोहली-गेल की फिफ्टी भी नहीं आई काम… उस रात SRH ने दिया था ऐसा जख्म, आज भी नहीं भूल पाए RCB फैंस

IPL 2016 Final: आरसीबी ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला…

Last Updated: March 28, 2026 16:57:57 IST

रणवीर बरार ने शेयर की बाल्टी पनीर की रेसिपी, प्याज और लहसुन की नहीं पड़ेगी जरूरत

आपने मटर पनीर और शाही पनीर तो खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको पनीर…

Last Updated: March 28, 2026 16:48:37 IST

रवि किशन ने सुनाया मजेदार किस्सा, ‘माधुरी के लिए बदला लुक’ योगी आदित्यनाथ की भी छूटी हंसी

हाल ही में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा पर बात…

Last Updated: March 28, 2026 16:35:16 IST

Dhoni Replacement: धोनी कुछ मैचों से बाहर! अब कौन करेगा विकेटकीपिंग? धाकड़ बल्लेबाज रेस में सबसे आगे

Dhoni Replacement: एमएस धोनी कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. धोनी की पिंडली (काफ) में…

Last Updated: March 28, 2026 16:20:26 IST