Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर के बीच जमकर बवाल हुआ. गौतम ने कहा, हीरोइन होतीं तो फिल्मों में होतीं, रियलिटी शो में नहीं.
'राइज फॉल 2' में भिड़े गौतम-प्रियंका
Rise and Fall 2: अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ इन दिनों खूब चर्चा में है. एक तरफ बिग बॉस 20 धमाल मचा रहा है तो दूसरी तरफ राइज एंड फॉल 2 भी पीछे नहीं है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ड्रामा और भी तेज होता जा रहा है. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट के बीच जमकर घमासान देखने को मिल रहा है. इस बार गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच बड़ा बवाल हो गया है.
शो के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी बैठे होते हैं और प्रियंका चाहर उन पर आरोप लगाती हैं. प्रियंका कहती हैं, ‘मिस्टर गुलाटी, आप झूठे हैं. आप कभी भी एक स्ट्रॉन्ग महिला का स्टैंड नहीं ले सकते.’ ये सुनकर गौतम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह पलटकर जवाब देते हैं, ‘एक मिनट आप नागिन हैं, आपने डसा है.’ दोनों की ये बहस देखकर घर का माहौल गरमा गया है.
झगड़ा यहीं नहीं रुका. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं, लेकिन गौतम ने उसका बतंगड़ बना दिया. इसके बाद गौतम ने प्रियंका के बर्ताव और बोलने के तरीके पर सवाल उठाए. गौतम ने कहा, ‘सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने से कोई हीरोइन नहीं बन जाता. अगर हीरोइन होतीं तो फिल्मों में काम करती, रियलिटी शो में आकर झगड़ा नहीं करतीं. असली एक्ट्रेसेस को बात करने की तमीज होती है, वो ऐसे चिल्लाती नहीं हैं.” गौतम की ये बात सुनकर प्रियंका चुप रह गईं.
that silence after gautam’s monologue said everything 😂🔥 sher ki ek dahaad kaafi hoti !! loving this 😂👏🏻 #RiseAndFallS2 • #GautamGulati https://t.co/S81s5MufXi
— 𝐒enpai 🥂 (@Oyye_Senpai) October 4, 2026
गौतम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘तुम प्रियंका हो, अपने घर की रानी होगी, लेकिन इस गेम का राजा मैं हूं.’ इस पर प्रियंका ने दूर से मुस्कुराते हुए ताना मारा और बोलीं, ‘हां-हां, चिल्लाते रहो.’ शो के बाकी कंटेस्टेंट इस लड़ाई को रोकने के बजाय मजे ले रहे थे. कुछ लोग गौतम को चिढ़ाने के लिए ‘वी लव गांती’ के नारे भी लगाने लगे.
ये भी पढ़ें: खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल
माहौल गरम देखकर प्रियंका भी पीछे नहीं हटीं. उन्होंने गौतम को सीधे ललकारते हुए कहा, ‘आ जाओ फिर मैदान में!’ इस पर गौतम ने दोनों हाथ फैलाकर बड़े स्टाइल में कहा, ‘मुझे तो बहुत अच्छा लग रहा है.’ अब देखना होगा कि इन दोनों की ये लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है और शो में किसका पत्ता कटता है.
ये भी पढ़ें: Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत
ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…
Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…
Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने…
Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…
India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…
Team India October Schedule: भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर…