Rise and Fall Season 2: राइज एंड फॉल का सीजन 2 जल्द रिलीज होने वाला है. शुक्रवार को इसका प्रोमो रिलीज किया गया. हालांकि शो में सबसे बड़ा बदलाव है, शो का होस्ट. इसके पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था लेकिन इस बार वीरेंद्र सहवाग इस नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे.
वीरेंद्र सहवाग राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करेंगे
Rise and Fall Season 2: साल 2025 में रिलीज हुआ रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच चलने वाली रणनीति को लेकर काफी चर्चा में रहा था. कई दर्शकों ने तो इसकी तुलना ‘Bigg Boss’ से करते हुए इसे उससे भी बेहतर बताया. अब शो का दूसरा सीजन आने वाला है और इस बार इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी अब क्रिकेट के मैदान के मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे.
पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. वहीं, शुक्रवार को Prime Video ने ‘Rise & Fall Season 2’ की पहली झलक शेयर की, जिसमें वीरेंद्र सहवाग होस्ट के तौर पर नजर आए. प्रोमो में सहवाग अपने खास मजाकिया अंदाज में जिंदगी के उतार-चढ़ाव की बात करते दिखते हैं और फिर शो की दुनिया में कदम रखते हैं. सहवाग कहते हैं कि जिंदगी में चुनौतियां आती रहती हैं और हमारी गलतियां ही हमें कई जरूरी सबक सिखाती हैं. उनका क्रिकेट वाला अनुभव भी शो के कॉन्सेप्ट से जुड़ता नजर आता है, जहां हर पल परिस्थितियां बदल सकती हैं.
जैसे ही सहवाग के नए होस्ट बनने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कई फैंस ने इस बदलाव का स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा कि सहवाग अश्नीर से बेहतर होस्ट साबित हो सकते हैं. वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिर सहवाग अब किस नई लाइन में आ गए हैं. कुल मिलाकर उनकी एंट्री ने शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
शो में 15 सेलिब्रिटीज को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा. एक ग्रुप होगा रूलर्स का और दूसरा वर्कर्स का. रूलर्स को पेंटहाउस में आराम और सुविधाएं मिलेंगी. वहीं Workers को बेसमेंट में रहकर चुनौतियों का सामना करना होगा. इस खेल में पैसा, पावर, रणनीति और गठबंधन बेहद अहम होंगे. कोई भी फैसला कंटेस्टेंट की स्थिति बदल सकता है. आज का Ruler कल Worker बन सकता है और खेल का पूरा समीकरण पलट सकता है. बता दें कि राइस एंड फॉल शो को Prime Video पर मुफ्त में देखा जा सकेगा.
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…