Rise and Fall Season 2: साल 2025 में रिलीज हुआ रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच चलने वाली रणनीति को लेकर काफी चर्चा में रहा था. कई दर्शकों ने तो इसकी तुलना ‘Bigg Boss’ से करते हुए इसे उससे भी बेहतर बताया. अब शो का दूसरा सीजन आने वाला है और इस बार इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी अब क्रिकेट के मैदान के मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे.
अश्नीर ग्रोवर की जगह सहवाग की एंट्री
पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. वहीं, शुक्रवार को Prime Video ने ‘Rise & Fall Season 2’ की पहली झलक शेयर की, जिसमें वीरेंद्र सहवाग होस्ट के तौर पर नजर आए. प्रोमो में सहवाग अपने खास मजाकिया अंदाज में जिंदगी के उतार-चढ़ाव की बात करते दिखते हैं और फिर शो की दुनिया में कदम रखते हैं. सहवाग कहते हैं कि जिंदगी में चुनौतियां आती रहती हैं और हमारी गलतियां ही हमें कई जरूरी सबक सिखाती हैं. उनका क्रिकेट वाला अनुभव भी शो के कॉन्सेप्ट से जुड़ता नजर आता है, जहां हर पल परिस्थितियां बदल सकती हैं.
फैंस को पसंद आई सहवाग की एंट्री
जैसे ही सहवाग के नए होस्ट बनने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कई फैंस ने इस बदलाव का स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा कि सहवाग अश्नीर से बेहतर होस्ट साबित हो सकते हैं. वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिर सहवाग अब किस नई लाइन में आ गए हैं. कुल मिलाकर उनकी एंट्री ने शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
क्या है ‘Rise & Fall’ का गेम?
शो में 15 सेलिब्रिटीज को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा. एक ग्रुप होगा रूलर्स का और दूसरा वर्कर्स का. रूलर्स को पेंटहाउस में आराम और सुविधाएं मिलेंगी. वहीं Workers को बेसमेंट में रहकर चुनौतियों का सामना करना होगा. इस खेल में पैसा, पावर, रणनीति और गठबंधन बेहद अहम होंगे. कोई भी फैसला कंटेस्टेंट की स्थिति बदल सकता है. आज का Ruler कल Worker बन सकता है और खेल का पूरा समीकरण पलट सकता है. बता दें कि राइस एंड फॉल शो को Prime Video पर मुफ्त में देखा जा सकेगा.