अभिनेता ऋषि कपूर 80 के दशक के जाने-माने अभिनेताओं में शुमार थे. उन्होंने अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्मों से लोगों को ध्यान खींचने का काम किया था. अभिनेता ने बताया था कि उनके कपूर खानदान में रोमांस उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर से आया था. बताया जाता है कि एक बार एक्टर के परदादा अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सुरंग खोद डाली थी. फिर हुआ ऐसा कि जान दंग रह जाएंगे आप.
ऋषि कपूर के दादा रंगीन मिजाज के थे
एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च पर बताया था कि उनकी पीढ़ी में रोमांस उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर की वजह से आया. अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ के लॉन्च पर एक्टर ने कहा था कि रोमांटिक हीरो बनने के लिए उन्हे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. साथ ही बताया कि उनके भाई-बहन भी परदादा की तरह हैं, क्योंकि सबसे रोमांस में माहिर हैं.
जब अंग्रेजों को दिया हैरान करने वाला जवाब
ऋषि कपूर ने एक बार बताया था कि उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ब्रिटिश शासन के समय तहसीलदार थे और अक्सर घोड़ी पर सफर करते थे. एक दिन एक अंग्रेज अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था. उसने परदादा से कहा कि आपकी घोड़ी बहुत अच्छी है, तो परदादा ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि आपकी गोरी (पत्नी) भी अच्छी हैं.
यह खबर भी पढ़ें: इंटीमेट सीन के दौरान कभी-कभी एक्टर्स उठाते हैं मौके का फायदा, अन्नू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा मामला
जब प्यार के खातिर मिली सजा
अभिनेता ऋषि कपूर के परदादा रंगीन मिजाज के थे. उन्होंने भी अपने दौर में इश्क किया था. एक बार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उन्होंने सुरंग तक बना डाली, लेकिन उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. और नौकरी से निकाल दिया गया.
ऋषि कपूर का करियर
ऋषि कपूर ने अपने करियर में जबरदस्त फिल्मों में काम किया था. अभिनेता ने 1970 के दशक के मध्य से 1990 के दशक तक कई सफल फिल्मों में अभिनय किया. इस लिस्ट में ‘कभी कभी’, ‘लैला मजनू ‘ , ‘ अमर अकबर एंथोनी ‘ , ‘ हम किसी से कम नहीं’ , ‘ सरगम’ , ‘नसीब’ , ‘ कातिलों के कातिल’ , ‘प्रेम रोग’ , ‘ कुली’ , ‘नगीना’ जैसी फिल्में शामिल हैं.