Hero Turned ‘Uncle’ to On-Screen Lover: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिसने अपने दोस्त की 19 साल की छोटी बेटी के साथ किया रोमांस, कहती थी वो अंकल! फिल्म हुई सुपरहिट, कमाए बोक्स ऑफिस पर करोंड़ो
Salman Khan and Sonam Kapoor romance on screen In Film Prem Ratan Dhan Payo
Hero Turned ‘Uncle’ to On-Screen Lover: बॉलीवुड के कई एक्टर ऐसे हैं, जो अपने से छोटी हिरोइनों के साथ रोमांस करते हैं, लेकिन बॉलीवुड का एक सुपरस्टार ऐसा है, जिसने अपने अपने दोस्त की 19 साल की छोटी बेटी के साथ किया रोमांस हैं, जिसे वो वो अपनी भतीजी मानते थे और एक्ट्रेस भी उन्हें अंकल कहती थी.
हम बात कर रहे हैं यहां बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की. उन्होंने अपने एक्टर दोस्त अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में रामोंस किया था. इस फिल्म से पहले सलमान खान सोनम कपूर को अपनी भतीजी मानते थे और एक्ट्रेस भी उन्हें अंकल कहती थी. एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने सलमान खान के साथ इस फिल्म में रोमांटिक सीन देने और काम करने के बारे में खुलकर बात की थी. सोनम ने बताया था कि उन्हें इस रोल को लेकर उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. खासकर सलमान की ओर से. सलमान खान इस फिल्म में उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे. वजह थी की सलमान खान और अनिल कपूर लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने एक साथ ‘बीवी नंबर वन, नो एंट्री’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है.
सोनम ने इंटरव्यू में कहा था कि, सलमान खान पहले प्रेम रतन धन पायो में मेरे साथ काम करने को लेकर झिझक रहे थे. वजह थी कि वो मेरे पिता के वो अच्छे दोस्त हैं. उनका कहना था कि मैं अपने दोस्त की बेटी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कैसे कर सकता हूं.? यही वजह थी कि सलमान ने इस फिल्म में मेरे साथ काम करने के लिए करीब 5 माह का समय लिया था. सोनम का कहना था कि- मुझे सलमान के साथ फिल्म करने में कोई दिक्कत नहीं थी. ‘मुझे ऑनस्क्रीन रोमांस करने में कुछ भी अजीब नहीं लगता.
सलमान खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया था, ‘शुरुआत में मैं फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो में’ सोनम के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था. सूरज बड़जात्या ने मुझे फिर भी किसी तरह मनाया. सूरज बड़जात्या ने कहा कि फिल्मों में रोमांस भी काफी हटकर होता है. लेकिन फिर भी मेरे लिए यह सब कर पाना मुश्किल था. सोनम इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट थीं.’ सोनम ने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे सलमान के साथ काम करके मजा आया. मैं बहुत रोमांचित थी. मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं. मेरे सलमान के साथ पारिवारिक संबंध हैं.
बता दें कि फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ 2015 में रिलीज हुई थी और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से दूसरे नंबर पर थी. सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म से करोंड़ो छापे थे. भारत में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने लगभग ₹201.52 करोड़ और दुनिया भर में ₹400 करोड़ (ग्रॉस) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया.…
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani: धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से…