<
Categories: मनोरंजन

Samantha Godh Bharai Photos: पीली साड़ी, चेहरे पर नूर… गोद भराई में देवी जैसी लगीं सामंथा, तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

Samantha Godh Bharai Photos: सामंथा रूथ प्रभु ने गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. पीले एथनिक लुक में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लगीं. उन्होंने भारतीय परंपराओं और मंत्रों की ऊर्जा पर भी बात की.

Samantha Godh Bharai Photos: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों में सामंथा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है.

पीले आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं सामंथा

गोद भराई के खास मौके पर सामंथा ने पीले रंग का खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना. उन्होंने बाल खुले रखे और हल्के मेकअप के साथ अपना लुक सिंपल रखा. सिल्वर चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़ियों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और खास बना दिया. तस्वीरों में सामंथा काफी खुश नजर आ रही हैं. उनके साथ परिवार के लोग भी इस खास मौके का हिस्सा बने. फिल्ममेकर राज निदिमोरू भी समारोह में नजर आए.

रीति-रिवाजों पर सामंथा ने कही दिल की बात

तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर अपने विचार भी साझा किए. उन्होंने कहा कि भले ही हर रस्म का मतलब उन्हें पूरी तरह समझ न आता हो, लेकिन उन्हें लगता है कि इन परंपराओं के पीछे कोई न कोई गहरी वजह जरूर होती है. उन्होंने मंत्रों के जाप से मिलने वाली ऊर्जा और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का भी जिक्र किया.

फैंस और सितारों ने लुटाया प्यार

सामंथा की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं. राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने कमेंट में ‘बहुत प्यारा’ लिखा. वहीं एक्ट्रेस नाजरिया नाजिम ने भी रेड हार्ट इमोजी के साथ प्यार जताया.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म; जानें विदेशों में कितनी की कमाई

राज निदिमोरू के साथ जल्द करेंगी पैरेंटहुड एंजॉय

सामंथा ने अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सक्सेस मीट के दौरान प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि उन्हें कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना होगा और इसके बाद वह नई फिल्म के साथ वापसी करेंगी. सामंथा और राज निदिमोरू ने दिसंबर 2025 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. अब दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Disha Salian Case:’पिछले कुछ सालों से…’,सूरज पंचोली ने दिशा केस में तोड़ी चुप्पी; किया हैरान करने वाला खुलासा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

ChatGPT Dot: कैसे करें सेटअप? जानें क्या-क्या काम कर सकता है, नाम कैसे बदलें और मैसेजिंग चैनल से कैसे जोड़ें

ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…

Last Updated: October 5, 2026 14:46:40 IST

Rise and Fall 2: ‘राइज फॉल 2’ में भिड़े गौतम-प्रियंका, खोल कर रख दी सारी पोल; बोलें – ‘तुम फ्लॉप हो…’

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…

Last Updated: October 5, 2026 14:24:33 IST

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST

‘तेलंगाना में ये क्या हो रहा है…’ कांग्रेस नेता ने दलित महिला को मारा थप्पड़, खींचे बाल, AAP ने उठाया सवाल

Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने…

Last Updated: October 5, 2026 13:33:53 IST

पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…

Last Updated: October 5, 2026 13:09:15 IST

India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…

Last Updated: October 5, 2026 12:45:55 IST