<
Categories: हरियाणा

Gurugram Hit and Run Case: आपने मुझे ठोका है…अब फूटा बाइक राइडर का गुस्सा; गेड्डियां मारने वालों को सुनाई खूब खरी-खरी

Gurugram Biker Hit and Run Case: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में सिया ने आरोपी कल्याण बैंसला के दावों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि फुटेज से सच्चाई सामने आती है.

Gurugram Biker Hit and Run Case: गुरुग्राम में लेडी बाइकर सिया को टक्कर मारने का मामला लगातार चर्चा में है. आरोपी कल्याण बैंसला ने एक इंटरव्यू में खुद को बेकसूर बताते हुए बाइकर्स पर ही परेशान करने का आरोप लगाया था. अब सिया ने वीडियो जारी कर कल्याण के दावों पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने हादसे के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड है और वीडियो देखकर साफ पता चल सकता है कि कौन किसका पीछा कर रहा था.

सिया ने आरोपी के इंटरव्यू पर उठाए सवाल

सिया ने कहा कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसी बीच उन्होंने कल्याण बैंसला का इंटरव्यू शेयर किया, जिसमें वह बाइकर्स पर कार को परेशान करने और बार-बार स्पीड बढ़ाने-घटाने का आरोप लगा रहे हैं. सिया का कहना है कि अगर बाइकर्स की स्पीड को लेकर उन्हें परेशानी थी, तो वह उनका पीछा क्यों कर रहे थे? उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कौन किसके पीछे जा रहा था.

अगर चिंता थी तो रुके क्यों नहीं?

 सिया ने सबसे बड़ा सवाल हादसे के बाद आरोपी के वहां से चले जाने को लेकर उठाया. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सिया की इतनी चिंता थी तो हादसे के बाद कार रोककर यह देखना चाहिए था कि वह ठीक हैं या नहीं. सिया के मुताबिक, कुछ सेकंड का अंतर उनकी जान के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था. उन्होंने कहा कि आरोपी एक पल के लिए भी नहीं रुका और वहां से चला गया.

आरोपी ने बाइकर्स पर लगाया था आरोप

कल्याण बैंसला ने अपने इंटरव्यू में दावा किया कि करीब 20-22 बाइकर्स उन्हें परेशान कर रहे थे और गालियां भी दे रहे थे. उनका कहना था कि बाइकर्स कभी आगे निकलते और फिर अचानक धीमे होकर कार का रास्ता रोक देते थे. कल्याण ने यह भी कहा कि उन्हें उस समय पता नहीं था कि बाइक सिया चला रही थीं. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद जब वे रेड लाइट पर रुके, तो कार में मौजूद उनके भाई ने वहां रुकने पर मारपीट होने की आशंका जताई. इसी डर की वजह से वे कार लेकर आगे निकल गए.

ये भी पढ़ें: Aaj ka Mausam 15 September: दिल्ली से लेकर अरुणाचल तक बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

वीडियो के बाद फिर गरमाया मामला

सिया के जवाबी वीडियो के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. एक तरफ आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहा है, वहीं सिया वायरल वीडियो को सबूत बताते हुए उसके दावों पर सवाल उठा रही हैं. अब इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है.

ये भी पढ़ें:  Dhar Lat Masjid Controversy: ‘विजय मंदिर’ या लाट मस्जिद? धार में दावे के बीच कल निकलेगा ‘वराह मार्च’, बढ़ा सियासी पारा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST