Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Samay Raina Controversy: ‘कजिन-पति’ वाले मजाक पर मचा बवाल! मुस्लिम समुदाय का जिक्र कर फंसे समय रैना; मौलाना ने जताई नाराजगी

Samay Raina Controversy: ‘कजिन-पति’ वाले मजाक पर मचा बवाल! मुस्लिम समुदाय का जिक्र कर फंसे समय रैना; मौलाना ने जताई नाराजगी

Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना की सलमा दीवानी पर की गई टिप्पणी विवादों में है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे मुस्लिम समुदाय के प्रति रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने वाला मजाक बताया है.

Written By:
Published: November 15, 2026 14:57:05 IST
Last Updated: November 15, 2026 14:57:05 IST

Mobile Ads 1x1

Samay Raina Controversy: नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को रिलीज हुए शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का एक एपिसोड इन दिनों विवादों में है. इस बार कॉमेडियन समय रैना अपनी एक टिप्पणी को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. शो में उन्होंने सलमा दीवानी नाम से परफॉर्म कर रहीं कंटेस्टेंट भाग्यश्री तार्के को लेकर ऐसा मजाक किया, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो रही है. कई लोगों ने इसे धार्मिक पहचान से जोड़कर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बताया है.

सलमा दीवानी से बातचीत के दौरान किया मजाक

दरअसल, शो के दौरान समय रैना ने सलमा दीवानी से पूछा कि क्या वह अपने साथ किसी को लेकर आई हैं. इस पर सलमा ने बताया कि वह मुंबई अकेले आई थीं, लेकिन यहां रहने वाले उनके एक चचेरे भाई उनके साथ थे. पैनल में मौजूद हुमा कुरैशी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि कौन सा कजिन? इस पर समय रैना ने तुरंत जवाब दिया, ‘पति होंगे.’ समय की यही बात अब विवाद की वजह बन गई है. सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का कहना है कि इस टिप्पणी के जरिए मुस्लिम समुदाय को लेकर एक पुरानी रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा दिया गया है.

मौलाना खलील रहमान नूरी ने भी जताई नाराजगी

इस मामले पर ‘ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा’ के सचिव मौलाना खलील रहमान नूरी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने IANS से बातचीत में कहा कि समय रैना को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. उनके मुताबिक, कोई महिला किसके साथ आई है और किसके साथ नहीं, यह पूरी तरह उसका निजी मामला है. इस तरह की बातों को मजाक का हिस्सा बनाना नैतिक रूप से गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी टिप्पणियों से समाज में गलत संदेश जा सकता है और माहौल खराब हो सकता है.

FIR और विवाद को लेकर क्या बोले नूरी?

मौलाना नूरी ने यह भी कहा कि एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से दुश्मनी और बढ़ सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल कुछ लोग प्रचार पाने के लिए पहले विवादित काम करते हैं, फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करते हैं, माफी मांगते हैं और बाद में मामला सुलझा लेते हैं.

ये भी पढ़ें :  Sharad Kapoor: कभी शाहरुख संग किया था काम, आज बदहाली में जी रहे शरद कपूर, रोते हुए मांगी मदद

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की आलोचना

समय रैना की इस टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई. कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि मजाक के नाम पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया है. वहीं, कई लोगों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की. आलोचकों का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर किसी धर्म या समुदाय को लेकर बनी रूढ़िवादी धारणाओं को बढ़ावा देना ठीक नहीं है. हालांकि, यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है.

ये भी पढ़ें : India’s Got Latent: मुस्लिम नहीं, हिंदू निकली ‘सलमा दीवानी’! समय रैना के शो में नाम से हुआ कन्फ्यूजन; कौन हैं ये वायरल गर्ल?

MORE NEWS