<
Categories: मनोरंजन

Satluj Controversy: खत्म नहीं हो रहा ‘सतलुज’ विवाद! भारत में बैन के बाद, अब वैश्विक स्तर पर Zee5 से हटाई गयी दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म

Satluj Removed Globally From Zee5: खबरों के अनुसार मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी फिल्म सतलुज को भारत में बैन के बाद अब वैश्विक स्तर पर Zee5 से हटा दिया गया है.

Diljit Dosanjh Satluj Controversy: फिल्म ‘सतलुज’ का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा पर बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं. 

खबरों के अनुसार Zee5 इंडिया से हटाए जाने के एक हफ्ते बाद, इसे अब Zee5 इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटा दिया गया है. अब यह फिल्म कहीं भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है.

आईएमडीबी ने हटाई सतलुज की यूजर रेटिंग

हनी त्रेहान की फिल्म सतलुज को ZEE5 से अचानक हटाए जाने के बाद से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से फिल्म के गायब होने के कुछ दिनों बाद ही इसकी IMDb यूजर रेटिंग भी हटा दी गई थी. शुक्रवार (3 जुलाई) को यह फिल्म बिना किसी प्रचार के ZEE5 पर रिलीज हुई थी. जैसे ही फिल्म की तारीफें शुरू हुईं, इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. अपनी संक्षिप्त रिलीज के बावजूद, यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा द्वारा उग्रवाद के वर्षों के दौरान पंजाब में कथित फर्जी मुठभेड़ों और अवैध सामूहिक दाह संस्कार के खिलाफ किए गए संघर्ष के चित्रण के कारण चर्चाओं को जन्म देती रही है.

‘सतलुज’ विवाद के बारे में

सतलुज,  जिसका मूल शीर्षक पंजाब ’95 था, को 2022 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को प्रस्तुत किया गया था, लेकिन इसे आज तक मंजूरी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. फिल्म निर्माताओं ने पहले आरोप लगाया था कि सीबीएफसी ने फिल्म में 127 कट लगाने की मांग की थी. फिल्म का प्रीमियर 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में होना था, लेकिन भारतीय अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर आपत्ति जताए जाने के बाद स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई थी. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक बयान जारी कर कहा कि वह फिल्म के समर्थन में है. फिल्म को हटाने का सटीक कारण बताए बिना, ZEE5 ने कहा कि “वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए” फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है. सतलुज में दिलजीत दोसांझ के साथ कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्याण भी मुख्य भूमिका में हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST