Priyanka Chopra-Lara Dutta: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह लारा दत्ता से साथ दिख रही हैं. इसे देख यूजर्स को 23 साल पहले की फिल्म 'अंदाज' का यादें ताजा हो गईं.
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता हाल ही में विंबलडन में एक-दूसरे से मिलीं. दोनों अभिनेत्रियों ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं. उनकी यह मुलाकात 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंदाज़’ की यादें ताजा कर गई. तस्वीरें सामने आते ही प्रशंसकों ने दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की और पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं दीं.
प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लारा दत्ता के साथ एक तस्वीर साझा की. फोटो में दोनों साथ में पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि लारा प्रियंका को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान प्रियंका ने सफेद रंग की हॉल्टरनेक ड्रेस पहनी थी, वहीं लारा नीले रंग की ड्रेस और सफेद श्रग में नजर आईं.
फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘अपनी दोस्त को देखकर बहुत अच्छा लगा.’ लारा ने भी उसी तस्वीर को अपने स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ’26 साल बाद भी, खुश लड़कियां वैसी ही हैं…
राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित फिल्म ‘ अंदाज़ ‘ से लारा दत्ता ने बॉलीवुड में पदार्पण किया. यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और अपने संगीत और अभिनय के लिए आज भी लोकप्रिय है.
काम के मोर्चे पर, प्रियंका आठ साल बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘ वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैंजिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन उनके सह-कलाकार हैं. फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और यह अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है.
वहीं, लारा नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगीजिसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी हैं. दो भागों में बनी यह महाकाव्य फिल्म दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह खबर भी पढ़ें: टीवी अभिनेता रोहित चंदेल पर गंभीर आरोप, नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में गिरफ्तारी
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…