Lock Upp 2 Winner Shreya Kalra: लॉक अप के सीजन 2 अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो गया है और श्रेया कालरा ने सबको पीछे छोड़ते हुए ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और शो की विनर बन गई हैं.
श्रेया कालरा बनीं लॉक अप 2 की विनर
Lock Upp 2 Winner: लॉक अप के सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले असमंजस से भरा था. अंतिम दौर में पांच प्रतियोगी श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत और राम कपूर पहुंचे, जिसमें से एक को विनर होना था.
इंटरनेट पर दो दिनों से अलग ही खबर चल रही थी कि शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा में कौन जीत रहा है, लेकिन अब रिजल्ट सबके सामने है. इस शो की विजेता बन गयी हैं श्रेया कालरा, जिनके नाम को लेकर पहले ही लोग अनुमान लगा रहे थे!
शो जीतने के बाद श्रेया कालरा की तो लॉटरी ही लग गई है. उन्हें 1 करोड़ रु. का इनाम और ट्रॉफी दी गई है. इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहीं शिवांगी जोशी को भी मोटी धनराशि मिलेगी. बता दें कि इस शो को फरहा खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे थे. शो के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये. इसमें सुनीता आहूजा का गुस्सा हो या आकांक्षा चमोला का निजी जीवन और बाइसेक्सुअल होने का सीक्रेट, हर एपिसोड ट्विस्ट से भरा हुआ था. वहीं हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की नजदीकियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
श्रेया, लॉक अप सीज़न 2 में सबसे विवादास्पद और दिलचस्प किरदारों में से एक बनकर उभरीं. शुरुआती एपिसोड से ही उन्होंने खुद को रियलिटी शो की कहानी के केंद्र में स्थापित कर लिया और शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला समेत घर के अन्य सदस्यों के साथ तीखी बहस में शामिल रहीं. अपने विचार खुलकर व्यक्त करने और घर के अहम गठबंधनों को चुनौती देने से न डरने वाली श्रेया के व्यवहार और बेबाक भावनात्मक खुलासों ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा और ऑनलाइन चर्चाओं का विषय बना रहा.
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…
Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…
Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…
SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…
Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…
Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…