Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Gen Z के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, कंगना रनौत के ‘गटर’ वाले बयान पर बिफर पड़े एक्टर, बोले- ‘यह बेहद शर्मनाक है’

Gen Z के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, कंगना रनौत के ‘गटर’ वाले बयान पर बिफर पड़े एक्टर, बोले- ‘यह बेहद शर्मनाक है’

Sonu Sood: सोनू सूद ने कंगना रनौत के Gen Z वाले बयान पर आपत्ति जताई है. एक्ट्रेस के 'जनरेशन गटर' वाले कमेंट पर अभिनेता ने काह कि पब्लिक हस्तियों को अपने शब्दों पर सोच-समझकर बोलना चाहिए क्योंकि युवा लोग ही पब्लिक सपोर्ट बनाते हैं.

Written By:
Last Updated: July 29, 2026 18:34:49 IST

Mobile Ads 1x1

अभिनेता सोनू सूद ने BJP MP और एक्टर कंगना रनौत के Gen Z पर दिए कमेंट पर हुए विवाद पर जवाब दिया है. उन्होंने इसे “शर्मनाक” बताया है और कहा है कि युवाओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए क्योंकि वे ही पब्लिक हस्तियों की सफलता तय करते हैं. मीडिया से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने शुरू में कंगना के कमेंट नहीं सुने थे, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि जनता का सपोर्ट ही आखिरकार किसी व्यक्ति की स्थिति तय करता है, चाहे उसका प्रोफेशन कुछ भी हो.

कंगना के बयान पर क्या बोले सोनू सूद?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने सोनू सूद बताया कि कंगना ने कथित तौर पर Gen Z को “जेनरेशन गटर” कहा है, तो एक्टर ने कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत शर्मनाक है. ऐसा नहीं कहा जाना चाहिए था.’ उन्होंने पब्लिक लाइफ में लोगों से अपने शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करने की भी अपील की, और कहा, ‘एक कहावत है, ‘तोल मोल के बोल’.  बोलने से पहले ध्यान से सोचना बहुत ज़रूरी है क्योंकि जनता भगवान का दूसरा रूप है.’

युवा ही आपके साथ खड़ा होता है

सोनू सूद ने आगे कहा, ‘मैंने उनका बयान नहीं सुना है। लेकिन मुझे लगता है कि ये युवा लोग ही एक्टर बनाते हैं, और वे ही आपको इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब तक वे आपके साथ खड़े रहेंगे, आप आगे बढ़ते रहेंगे. अगर वे आपके साथ नहीं हैं, तो यह मुश्किल हो जाता है. इसलिए सभी को साथ लेकर चलना चाहिए.’

पब्लिक फिगर और उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों के बीच के लिंक पर सोचते हुए उन्होंने कहा, ‘आपका प्रोफेशन चाहे जो भी हो, चाहे आप एक्टर हों, डॉक्टर हों, या कुछ और, इस दुनिया में आपके होने का मतलब तभी तक है जब तक लोग आपसे जुड़े हुए हैं.’

कंगना के किस बयान पर दी सोनू सूद ने प्रतिक्रिया?

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर और दूसरी जगहों पर जमा हुए Gen Z प्रोटेस्टर्स पर लिखा था, जिसकी ऑनलाइन बुराई हुई थी, उस पोस्ट में, उन्होंने प्रोटेस्टर्स के बर्ताव और भाषा को “उल्टी लाने वाला” बताया और उन्हें “जेनरेशन गटर” कहा, जिस पर कई जानी-मानी हस्तियों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने एतराज़ जताया. इसका बहुत विरोध हो रहा है. 

यह खबर भी पढ़ें: कलाई की सफल सर्जरी के बाद राम चरण ने टेका माथा, पत्नी संग पहुंचे कोयंबटूर मंदिर

MORE NEWS