संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया मोड़ आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही प्रिया के खिलाफ एक्शन की मांग की है.
Sunjay Kapoor Property Dispute
Sunjay Kapoor Property Dispute: कारोबारी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति से जुड़ा विवाद अब गहराता जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो करिश्मा कपूर के बेटे-बेटी ने सौतेली मां प्रिया कपूर पर कई आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गई वसीयत के डिजिटल रिकॉर्ड में कई खामियों की ओर इशारा किया है. दोनों ने दावा किया है कि वसीयत पर हस्ताक्षर किए जाने के दिन उनके पिता संजय कपूर गुरुग्राम में थे ही नहीं.
समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 338 और 340 के तहत कार्रवाई की जाने ककी मांग की है. उन्होंने प्रिया पर आरोप लगाया है कि प्रिया ने वसीयत में हेरफेर किया है. इसका मकसद ये था कि करिश्मा कपूर के बच्चों को विरासत से वंचित किया जा सके. संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद के बीच इस नई मांग से ये सिविल केस अब क्रिमिनल केस बनने की दिशा में है. अगर प्रिया कपूर इस मामले में दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें आजीवन कारावास हो सकता है.
समायरा और कियान ने अदालत में बयान देते हुए कहा कि जिस दिन को लेकर कहा जा रहा है कि उनके पिता उद्योगपति संजय कपूर ने वसीयत पर हस्ताक्षर किए, असल में उस दिन यानी 21 मार्च को संजय और उनकी पत्नी प्रिया कपूर गुरुग्राम में थे ही नहीं. वहीं प्रिया ने अदालत में कहा कि वसीयत का मसौदा सबसे पहले 10 फरवरी 2025 को तैयार किया गया था. 17 मार्च को इसमें संशोधन किया गया. इसके बाद 21 मार्च को संजय ने दो गवाहों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा की मौजूदगी में एआईपीएल के गुड़गांव ऑफिस में उस पर दस्तखत किए थे.
कहा जा रहा है कि 17 मार्च को संजय अपने बेटे कियान के सोथ गोवा में छुट्टियां मना रहे थे लेकिन वे उसी शाम को वापस आ गए थे क्योंकि उनकी मां रानी कपूर गिर गई थीं. वे उनसे मिलने के लिए वापस आ गए थे. वहीं ये भा सानमने आ रहा है कि दिनेश कुमार अग्रवाल और नितिन शर्मा के बयानों से ये साफ नहीं होता कि संजय की वसीयत गुरुग्राम में बनाई गई थी.
समायरा और कियान ने कोर्ट से अपील की है कि प्रिया कपूर, संजय कपूर, दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के मोबाइल फोन जब्त किए जाएं. दोनों का आरोप है कि प्रिया ने संजय की वसीयत में हेरफेर किया है. साथ ही फर्जी डिजिटल रिकॉर्ड् भी बनाए हैं. उन्होंने डिजिटल रिकॉर्म में खामियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसमें संजय कपूर का कोई डिजिटल फुटप्रिंट नहीं है.
प्रिया कपूर ने कोर्ट को लिखित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वसीयत पहली बार 10 फरवरी, 2025 को तैयार की गई थी लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं दी कि ये वसीयत किसने लिखी थी. उन्होंने आगे लिखा कि 17 मार्च को नितिन शर्मा के फोन से वसीयत में बदलाव किए गए थे. 15 मार्च को संजय अपने बेटे कियान के साथ गोवा घूमने गए थे. 17 मार्च को मां रानी कपूर से मिलने वे वापस आ गए. ऐसे में बच्चों का दावा है कि 17 मार्च का दिन वसीयत में किए गए संशोधन से मेल नहीं खाता.
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…