Shahdol Tribal Hostel Madam Reel: जिस होस्टल से दो लड़कियां गायब हुई है, उसी शहडोल के हॉस्टल से एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैडम स्टूडेंट के साथ 'पतली कमरिया मोरी हाय हाय' पर स्टूडेंट्स के साथ नाचती नजर आ रही हैं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा है. पेरेंट्स गुस्से से आगबबूला हो गए है.
Shahdol Tribal Hostel Madam Reel
Shahdol Tribal Hostel Madam Reel: शहडोल के सोहागपुर स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर से दो लड़कियों के गायब होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद इंटरनेट पर इस होस्टक को लेक खूब बवाल मचा था. वहीं अब इसी होस्टल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह होस्टल फिर से विवादों में आ गया है.
दरअसल, शहडोल के इस कन्या शिक्षा परिसर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विद्यालय के क्लासरूम में लेडी टीचर छात्राओं के साथ डांस कर रही हैं और रील बना रही हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस में छात्राएं क्लासरूम के अंदर दिखाई दे रही है और एक शिक्षिका उनके साथ पतली कमरिया मोरी हाय-हाय गाने पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, इसी दौरान का वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है और पढने के स्थान पर इस तरह की गतिविधियां सोलल मीडिया पर लोगों को गुस्सा दिला रही है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बच्चों को पढ़ाने वाली मैडम ही ऐसा व्यवहार करेंगी तो छात्राओं पर कैसा असर पड़ेगा
बता दें कि पिछले साल 28 दिसंबर को इस हॉस्टल की कक्षा 12वीं की एक छात्रा मामा के साथ घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वो घर नहीं पहुंची. इस मामले में हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था पुलिस की जांच अभी भी जारी है. वहीं इस साल फिर 8 जनवरी के दिन कक्षा 10वीं की एक और छात्रा लापता हुई है, छात्रा अपने नाना और दो सहेलियों के साथ हॉस्टल पहुंची थी, सहेलियां तो भीतर चली गईं, लेकिन छात्रा बहन को छोड़ने के लिए जब बाहर का कहकर गई, तो वापस नहीं लौटकर आई. इस खबर को सुनने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रिंसिपल देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. एक हॉस्टल से दो बच्चों के गायब होने की घटना ने हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है, वहीं दूसरी ओर शिक्षिका का यह वायरल वीडियो पूरे शिक्षा परिसर पर सवाल खड़ा कर रहा है.
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…