<
Categories: मनोरंजन

‘तुम शादी कर रहे हो?’, नेहा धूपिया के सवाल पर हैरान रह गए ईशान खट्टर, मजेदार क्लिप का वीडियो वायरल

नेहा धूपिया और ईशान खट्टर का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा ईशान की उंगली में दिख रही ‘रिंग’ को लेकर मजाकिया अंदाज में छेड़ती हैं.

नेहा धूपिया और ईशान खट्टर का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा ईशान की उंगली में दिख रही ‘रिंग’ को लेकर मस्ती भरा तंज कसती नज़र आती हैं. 

यह मस्तीभरा मोमेंट नेहा के लेटेस्ट व्लॉग में अपलोड हुआ और देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया. नेहा और ईशान एक पब्लिक इवेंट में मिले, जहां उनके बीच की ये ये मजेदार बातचीत रिकॉर्ड हुई. 

वायरल क्लिप का पूरा किस्सा

एक पब्लिक इवेंट के दौरान नेहा धूपिया और ईशान खट्टर अचानक आमने‑सामने आ जाते हैं और दोनों बड़ी गर्मजोशी से एक‑दूसरे को ग्रीट करते हैं. बातचीत के दौरान ईशान, नेहा को अपने फोन पर कुछ दिखा रहे होते हैं, तभी नेहा की नज़र उनकी उंगली में पकड़ी हुई चीज़ पर पड़ती है. मस्तीभरे अंदाज़ में नेहा हंसते हुए पूछती हैं।, “क्या तुम शादी कर रहे हो?” “ये रिंग है या की‑रिंग?” और यहीं से पूरा सीन और भी मजेदार बन जाता है.

नेहा के इस सवाल से ईशान एक पल के लिए हैरान से रह जाते हैं, फिर मुस्कुराते हुए बताते हैं कि वह सिर्फ एक की‑रिंग है, शादी की रिंग नहीं. दोनों की हंसी देखकर आसपास मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगते हैं और ये अनस्क्रिप्टेड मोमेंट बिल्कुल नैचुरल लगते हुए कैमरे में कैद हो जाता है. दोनों की यही कैंडिड केमिस्ट्री इस वीडियो को इतना रिलेटेबल और वायरल बना रही है.

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

नेहा के इस व्लॉग क्लिप को अलग‑अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है और शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट में इसे अब तक लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि नेहा हमेशा की तरह फुल ऑन एंटरटेनमेंट मोड में दिखीं, जबकि ईशान का सहज और कूल रिएक्शन “गोल्ड” है. कई यूज़र्स ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या सच में ईशान की शादी हो गई या होने वाली है, हालांकि वीडियो साफ करता है कि ये सब केवल मजाक था और रिंग असल में एक की‑रिंग ही है. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के ऐसे कैंडिड मोमेंट्स दर्शकों को यह एहसास कराते हैं कि पर्दे के पीछे सेलेब्रिटीज भी बिल्कुल आम लोगों की तरह हंसते‑खिलखिलाते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि नेहा लगातार नए व्लॉग्स, शोज़ और डिजिटल कंटेंट के जरिए दर्शकों से जुड़ी रहती हैं. ईशान खटटर को फिल्म ‘होमबाउन्ड’ और वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिली और अब वो ‘द रॉयल्स’ के सीज़न 2 में नज़र आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं नेहा धूपिया हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आई थीं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिसने CM योगी की मां को लेकर दिया विवादित बयान

Maulana Abdullah Salim: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर मौलाना…

Last Updated: March 7, 2026 14:06:05 IST

सोने-जागने का सही समय क्या है, शरीर की सर्कैडियन रिदम क्या कहती है, एक्सपर्ट की सलाह

Circadian Rhythm: सोने और जागने का बिल्कुल सही समय शरीर की सर्कैडियन रिदम पर निर्भर…

Last Updated: March 7, 2026 14:01:22 IST

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी को क्यों कहा जाता है ‘देवताओं की होली’, शुभ रंंग के साथ जानें त्योहार का महत्व

Rang Panchami 2026: होली के 5वें दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे 'देव…

Last Updated: March 7, 2026 13:58:52 IST

साल के ये 3 दिन हैं कार खरीदने के लिए परफेक्ट! डीलरशिप से मिलती है भारी छूट, जानें कब क्रैक करें डील

फेस्टिव सीजन के अलावा आखिर डीलरशिप कौन से महीने या तारीख को भारी छूट देती…

Last Updated: March 7, 2026 13:51:06 IST

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी का अबतक नहीं भरा है फॉर्म, तो आज ही कर लें ये काम, वरना निकल जाएगा मौका

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 मार्च है. जो भी उम्मीदवार…

Last Updated: March 7, 2026 13:45:28 IST

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर किस राशि के लिए रहेगा कौन सा रंग शुभ? मिलेंगे धन से जुड़े लाभ, तरक्की चूमेगी कदम

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

Last Updated: March 7, 2026 13:27:53 IST