IIM Passout Actors: फिल्मी इंडस्ट्री में आने के लिए लोग काफी स्ट्रगल करते हैं और वे टैलेंट और पर्सनैलिटी को महत्व देते हैं. हालांकि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी बड़ा मुकाम हासिल किया. इन सितारों ने देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों से MBA की डिग्री ली, जहां एडमिशन लेना भी लोगों का सपना होता है. वे इसके लिए काफी कोशिश करते हैं लेकिन इसके बावजूद केवल कुछ छात्र ही वहां तक पहुंच पाते हैं. इन एक्टर्स ने IIM कोलकाता और IIM अहमदाबाद से डिग्री ली है. इस लिस्ट में मुकुल चड्ढा, मल्लिका साराभाई और स्मृति कालरा का नाम शामिल है.
मुकुल चड्ढा
‘सत्याग्रह’, ‘शेरनी’ और मेड इन हेवन में काम करने वाले एक्टर मुकुल चड्ढा एक्टिंग से पहले बिल्कुल अलग दिशा में थे. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से गणित में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने IIM अहमदाबाद से MBA किया. इसके बाद उन्होंने 6 सालों तक न्यूयॉर्क में Lehman Brothers में रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम किया. हालांकि उन्हें एक्टिंग में भी करियर बनाना था, जिसके कारण उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी और भारत वापस लौट आए. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
मल्लिका साराभाई
जानी-मानी डांसर, एक्ट्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता मल्लिका साराभाई ने अहमदाबाद के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने 1974 में IIM अहमदाबाद से MBA किया. इसके बाद उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर डॉक्टरेट की डिग्री ली. इसके साथ ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उन्होंने मेना गुर्जरी, हिमालय से ऊंचा और शीशा जैसी फिल्मों में काम किया.
स्मृति कालरा
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मृति कालरा ने पत्रकारिता की पढ़ाई की और फिर IIM कलकत्ता से MBA किया. उनकी पढ़ाई और प्रोफेशनल ट्रेनिंग ने उनकी फिल्म इंडस्ट्री की समझ को और मजबूत किया. स्मृति कालरा ने 12/24 करोल बाग और दिल संभल जा ज़रा जैसे शोज से अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्हें फिल्म कैश में भी देखा गया.