<
Categories: मनोरंजन

मलयालम अभिनेता हरि मुरली का निधन, 27 की उम्र में ली अंतिम सांस; चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी करियर की शुरुआत

Actor Hari Murali Death: मलयालम अभिनेता हरि मुरली, जिन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

Actor Hari Murali Passes Away: मलयालम फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता हरि मुरली का निधन हो गया. महज 27 साल की उम्र में केरल के पय्यानूर स्थित घर पर एक्टर मृत पाए गए. उन्हें 2004 में आई फिल्म ‘रसिकन’ से पहचान मिली थी, जिसमें उनके सरल और प्यारे संवादों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

कैसे हुई मौत?

मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, युवा अभिनेता हरि मुरली अपने अन्नूर (पय्यानूर) स्थित घर में मृत पाए गए. हालांकि, बाद में उनके शव को पय्यानूर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन थे हरि मुरली?

हरि मुरली ऐसे परिवार से थे, जिसका रंगमंच और सिनेमा से गहरा संबंध रहा. उनके पिता के.यू. मुरली, जिन्हें पय्यानूर मुरली के नाम से जाना जाता था. वहीं दिवंगत अभिनेता हरि की मां का नाम प्रसन्ना है और उनके भाई का नाम श्रीमुराली है. हरि मुरली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों से की थी. बताया जाता है कि निर्देशक ए.एम. नसीर ने उन्हें साढ़े चार साल की उम्र में एक सीरियल में छोटा सा रोल दिया था.

‘रसिकन’ फिल्म से बटोरी थी सुर्खियां

हरि मुरली की पहली फिल्म दिलीप की ‘रसिकन’ थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था. हरि ने फिल्म में एक छोटे बच्चे की भूमिका निभाई थी, और उनका वह दृश्य, जिसमें उन्होंने मासूमियत के साथ एक लंबा संवाद बोला था, उस समय चर्चा का विषय बन गया था. फिल्म में भले ही उसके किरदार का कोई नाम नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें प्यार से ‘उन्नीकुट्टन’ कहकर पुकारते थे. उस एक दृश्य ने एक्टर को रातोंरात मशहूर कर दिया था. 

इन फिल्मों में भी किया काम

‘रसिकन’ फिल्म से डेब्यू करने के बाद हरि मुरली कई मलयालम फिल्मों में नजर आए, जिनमें ‘अन्नान थंबी’, ‘मदमपी’, ‘डॉन’, ‘पट्टानाथिल भूतम’ और ‘उलखम चुट्टुम वलिबन’ शामिल हैं. कुल मिलाकर उन्होंने अपने बचपन के दौरान करीब 10 से 15 फिल्मों में काम किया था.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST