होम / Anupamaa 23 November 2021 Written Update काव्या को सबक सिखाएंगे अनुज और अनुपमा

Anupamaa 23 November 2021 Written Update काव्या को सबक सिखाएंगे अनुज और अनुपमा

Prachi • LAST UPDATED : November 23, 2021, 4:38 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Anupamaa 23 November 2021 Written Update: स्टार प्लस के जाने माने टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी में जबरदस्त टिवस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में काव्या ने सबके सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। काव्या का ये रुप देखकर वनराज हैरत में पड़ गया है। वनराज को यकीन नहीं हो रहा है कि उसने ऐसी औरत को अपना दिल दे दिया। ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा, बापूजी अनुपमा से दूसरी शादी के बारे में बात करते हैं।

बापूजी कहते हैं कि अनुपमा को एक बार अनुज के बारे में सोचना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ काव्या का सच जानने के बाद वनराज का खून खौल जाता है। वनराज काव्या को सबक सिखाने की ठान लेता है। इसी बीच सीरियल ‘अनुपमा’ में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, बापूजी का कहना मानते हुए अनुपमा अनुज को एक मौका देगी।

(Anupamaa 23 November 2021 Written Update)अनुपमा करेगी अनुज से वादा

अनुपमा अनुज से वादा करेगी कि वो उसके साथ ही रहेगी। अनुपमा का साथ पाकर अनुज खुशी के मारे झूमने लगेगा। वहीं दूसरी तरफ पूरा शाह परिवार काव्या के साथ एक छत के नीचे ही रहेगा। काव्या घरवालों को जाने से रोक लेगी। हालांकि ऐसा करने से भी वनराज का गुस्सा कम नहीं होगा।

वनराज जल्द ही एक सीके्रट मिशन पर निकल जाएगा। वनराज बिजनेस टाईकून बनकर शाह हाउस में एंट्री मारेगा। इसके साथ ही वनराज इस बात का भी ऐलान कर देगा कि वो काव्या को तलाक देगा। ये बात जानकर काव्या के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

(Anupamaa 23 November 2021 Written Update) काव्या के खिलाफ बनाएंगे मास्टर प्लान

इसी बीच अनुपमा काव्या की खूब बेइज्जती करेगी। परिवार के सामने अनुपमा काव्या को चप्पल चोर बता देगी। सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में वनराज के साथ साथ अनुज और अनुपमा भी काव्या के दुश्मन बन जाएंगे। काव्या के जबड़े से प्रॉपर्टी के पेपर्स निकलवाने के लिए अनुज और अनुपमा एक मास्टर प्लान बनाने वाले हैं। इस बार काव्या अनुपमा के जाल में बुरी तरह फंस जाएगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार काव्या अपने दुश्मनों का कैसे सामना करेगी।

Read More: Satyameva Jayate 2 का न्यू सांग ‘मां शेरावाली’ रिलीज, दुर्गा अवतार में दिखी दिव्या खोसला

Read More: एक्टर कुणाल तिवारी की Bhojpuri Film Roti नेशनल अवॉर्ड के लिए भेजी जाएगी

Read More: Naga Chaitanya Birthday नागार्जुन की ‘Bangarraju’ से जारी हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक

Read More: Atrangi Re First Look अक्षय, धनुष और सारा अली खान अलग अंदाज में नजर आए

Read More : Sajid Khan Birthday ‘झूठ बोले कौवा काटे’ से किया था एक्टिंग डेब्यू

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Virat Kohli: कोहली की शानदार पारी ने जीता दर्शकों का दिल, डुपलेसी ने विराट को दिया श्रेय-Indianews
Lok Sabha Election: बेहतर मतदान के लिए पीएम मोदी ने जनता से 7 भाषाओं में की अपील-Indianews
द डर्टी पिक्चर के बाद Vidya Balan को लगी इस बात की लत, दिनभर करती थी यह काम -Indianews
क्या आप शेयर करते है मौसमी चटर्जी संग अपना जन्मदिन? जानिए कैसा रहेगा आपका अगला एक साल
US Sanctions: अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह-Indianews
SRH के खिलाफ किंग कोहली के प्रदर्शन से निराश हुए गावस्कर की फैंस ने लगाई क्लास, जानें किसने क्या कहा-Indianews
Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर ने बताया, गर्मी में खुद की एनर्जी मेंटेन रखने का तरीका – Indianews
ADVERTISEMENT